About Us: स्टोरीशाला के बारे में

स्टोरीशाला (Storyshala) एक हिंदी वेबसाइट है, जिसका मूल मंत्र है: सही सीख, बेहतर जीवन। यहाँ पैसे और निवेश की समझ, पूजा पाठ की सही विधि, चाणक्य, विदुर और गीता की सीख, किताबों का सार और बच्चों की कहानियाँ आसान हिंदी में मिलती हैं। यह वेबसाइट 2020 से चल रही है।

हमारा उद्देश्य

हमारा उद्देश्य सिर्फ़ जानकारी देना नहीं, बल्कि ऐसा ज्ञान साझा करना है जो आपके असल जीवन में काम आए: आपके करियर, आपके रिश्तों, आपके पैसों के फ़ैसलों, आपकी पूजा पाठ और आपकी सोच में। हम चाहते हैं कि यहाँ पढ़ी हर बात आपके जीवन को थोड़ा बेहतर बनाए, और जो भी आए, उसे अपने सवाल का पूरा जवाब एक ही जगह मिल जाए।

आप यहाँ क्या पाएँगे

विभागक्या मिलेगा
नीति व अध्यात्मविदुर नीति, चाणक्य नीति, भगवद गीता के श्लोक अर्थ सहित, कबीर, रहीम और तुलसीदास के दोहे
पूजा, व्रत व त्योहारव्रत कथाएँ, पूजा विधि, त्योहारों की तारीख़ और मुहूर्त
पैसा व निवेशशेयर बाज़ार, म्यूचुअल फ़ंड, लोन, सिबिल स्कोर, बैंकिंग और टैक्स की आसान समझ
बुक समरीदुनिया की चुनिंदा किताबों का सार और उनकी काम की सीख
सफलता व विचारसफलता के सूत्र, जीवन कौशल, महापुरुषों के अनमोल वचन
बच्चों की कहानियाँपंचतंत्र की कहानियाँ आसान भाषा में, और प्रेमचंद की कहानियों का सारांश

लेख कैसे लिखे और जाँचे जाते हैं

हम चाहते हैं कि आप यहाँ की जानकारी पर भरोसा कर सकें, इसलिए हर लेख के लिए ये नियम हैं:

  1. मूल स्रोत से जाँच: पूजा विधि और मंत्र गीता प्रेस की पुस्तकों (जैसे नित्यकर्म पूजाप्रकाश, श्री रामचरितमानस) और कर्मकांड की मानक पुस्तकों से; व्रत और त्योहारों की तारीख़ और मुहूर्त Drik Panchang जैसे पंचांग से; पैसे और टैक्स के नियम RBI, SEBI, आयकर विभाग और दूसरी सरकारी वेबसाइटों से; दोहों और कहानियों का मूल पाठ हिंदवी और विकिस्रोत जैसे भरोसेमंद संग्रहों से।
  2. स्रोत का नाम: जहाँ ज़रूरी हो, लेख के अंत में या बीच में स्रोत का नाम और लिंक दिया जाता है।
  3. अपने शब्दों में: किताबों का सार और कहानियों का सारांश हम अपने शब्दों में लिखते हैं; किसी किताब की कॉपी या PDF नहीं देते।
  4. अपडेट की तारीख़: हर लेख के ऊपर “अपडेट” की तारीख़ दिखती है। नियम या तारीख़ें बदलने पर लेख अपडेट किया जाता है।
  5. ग़लती सुधार: किसी लेख में ग़लती दिखे, तो हमें बताइए। जाँच के बाद ग़लती जल्द से जल्द सुधारी जाती है।
  6. चित्र: लेखों में कुछ चित्र AI की मदद से बनाए गए प्रतीकात्मक चित्र होते हैं, और कुछ फ़ोटो Pexels जैसी मुफ़्त फ़ोटो वेबसाइटों से लिए जाते हैं।

हमारे लेखक

S.K. Choudhary (सुनील कुमार चौधरी) स्टोरीशाला के लेखक और संचालक हैं। वे 18 साल से नौकरी में रोज़ पैसे का ही काम करते आ रहे हैं: बैंक के लेनदेन, बजट, टैक्स (TDS, GST) और हिसाब किताब। पढ़ाई: MBA (Finance), B.Com, PGDFM, PGDIM और DIM।

वे यहाँ वही लिखते हैं जो एक आम परिवार को सच में चाहिए: पैसे और लोन की समझ, ऑनलाइन ठगी से बचाव, पूजा पाठ की सही विधि, और ऐसे ग्रंथ और किताबें जिनसे सोच बेहतर हो। 2018 से वे किताबों का सार और विदुर नीति, चाणक्य नीति और भगवद गीता पर वीडियो और लेख बना रहे हैं। पूरा परिचय यहाँ है: लेखक के बारे में।

हर श्रेणी के लेख उसी विषय की जानकारी रखने वाले लेखक देखते हैं:

हमसे जुड़ें

हमारे वीडियो देखने के लिए ये यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कर सकते हैं:

  • StoryShala 2.0: मन, आदतें, रिश्ते और किताबों की सीख
  • SanatanSci: विदुर नीति, चाणक्य नीति और भगवद गीता की बातें
  • NiveshNote: पैसे और निवेश की आसान समझ, छोटे वीडियो में

आपके सुझाव, सवाल और शिकायतें हमारे लिए बहुमूल्य हैं। हमें संपर्क पेज के ज़रिए या ईमेल storyshala@gmail.com पर लिखिए।

वेबसाइट के नियम यहाँ पढ़ें: Disclaimer (अस्वीकरण) और Privacy Policy (गोपनीयता नीति)।