Top Sandeep Maheshwari Quotes and Thoughts in Hindi में आज हम भारत के लोकप्रिय मोटिवेशनल स्पीकर और उद्यमी संदीप माहेश्वरी के सबसे प्रेरक विचार पढ़ेंगे। संदीप माहेश्वरी अपनी सीधी, सरल भाषा और “आसान है” वाली सोच के लिए जाने जाते हैं। उनके यूट्यूब सेशन करोड़ों युवाओं ने देखे हैं, और उनकी ख़ास बात यह है कि वे अपने सेमिनार और वीडियो के ज़रिए यह ज्ञान मुफ़्त में बाँटते हैं।
छोटा जवाब: संदीप माहेश्वरी के विचारों के मुख्य विषय हैं: ख़ुद पर भरोसा, डर का सामना, आदतें बदलना, वर्तमान में जीना, असफलता से सीखना, दूसरों की मदद करना और ज़िंदगी को सरल बनाना। उनका मूल मंत्र है: “आसान है”, यानी कोई भी काम उतना मुश्किल नहीं जितना हम उसे सोच लेते हैं।
विषय सूची
संदीप माहेश्वरी: छोटा परिचय
| बात | जानकारी |
|---|---|
| जन्म | 28 सितंबर 1980, दिल्ली |
| पढ़ाई | दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज में B.Com (परिवार की ज़िम्मेदारियों के चलते पढ़ाई बीच में छोड़ी) |
| पहचान | ImagesBazaar के संस्थापक, मोटिवेशनल स्पीकर |
| कंपनी | ImagesBazaar (2006), भारतीय तस्वीरों का बहुत बड़ा ऑनलाइन संग्रह |
| मूल मंत्र | “आसान है” |
| ख़ास बात | सेमिनार और यूट्यूब सेशन के ज़रिए मुफ़्त मार्गदर्शन |
संघर्ष से सफलता तक का सफ़र
संदीप माहेश्वरी का सफ़र आसान नहीं था। परिवार के व्यापार में मुश्किलें आईं तो कम उम्र में ही कमाई की ज़िम्मेदारी उन पर आ गई। उन्होंने कई काम आज़माए, कई बार असफल हुए, और पढ़ाई भी बीच में छोड़नी पड़ी। मॉडलिंग की दुनिया में संघर्ष करते हुए उन्होंने देखा कि नए मॉडल्स को अच्छे पोर्टफ़ोलियो के लिए बहुत परेशान होना पड़ता है, और यहीं से उनकी फ़ोटोग्राफ़ी की शुरुआत हुई।
आगे चलकर 2006 में उन्होंने ImagesBazaar शुरू किया, जहाँ भारतीय लोगों और भारतीय जीवन की तस्वीरें विज्ञापन और मीडिया कंपनियों को मिलती हैं। फिर उन्होंने अपने अनुभव और सीख युवाओं के साथ बाँटनी शुरू की, और उनके सेशन देश भर में लोकप्रिय हो गए। उनकी कहानी इस बात का उदाहरण है कि बार बार की असफलता के बाद भी, सीखते रहने वाला इंसान रास्ता बना ही लेता है।
Sandeep Maheshwari Quotes in Hindi: संदीप माहेश्वरी के प्रेरक विचार
“अपने आप को ख़ुद की नजरो में उठाईये, जो इन्सान ख़ुद की नजरों में उठ गया वह फिर दुनिया की नजरो में अपने आप उठ सकता है।” ~ संदीप माहेश्वरी
“जो भी मन में आए, उसे खुलकर पूरे मन से करो क्यूँकि एक बार वक़्त गुजर गया तो वह वक़्त फिर दोबारा नहीं आने वाला है।”~ संदीप माहेश्वरी
“यदि आप उस व्यक्ति की खोज कर रहे हैं जो आपकी ज़िन्दगी बदल देगा, तो आप आईने में ख़ुद को देख लें।”~ संदीप माहेश्वरी
“जिस व्यक्ति ने अपनी आदत को बदल दिया है, उसका आने वाला कल बदल जाएगा और वह व्यक्ति जो कल तक भी अपनी आदत नहीं बदलेगा तो उस व्यक्ति के साथ वही होगा जो हमेशा से होता आ रहा है।”~ संदीप माहेश्वरी
“जिन्दगी की दौड़ में हमें न भागना है न रुकना है, बस लगातार चलते रहना है।”~ संदीप माहेश्वरी
“चाहे तालियाँ मिले या गालियाँ, इससे क्या फ़र्क़ पड़ता है फिर चाहे ‘सक्सेस’ मिले या ‘फेलियर’ क्या फ़र्क़ पड़ता है! बस आप अपना काम करते जाईये क्यूँकि कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता।”~ संदीप माहेश्वरी
“अरे भाई मिलेगा, इतना मिलेगा कि आप सपने में भी नहीं सोच सकते हैं, पहले खिलाड़ी तो बनो, अपनी ‘फील्ड’ के पक्के खिलाड़ी।”~ संदीप माहेश्वरी
“अगर आपके अंदर लड़ने की क्षमता है तो निश्चित ही आप जीत जाओगे।”~ संदीप माहेश्वरी
“आप को पॉवरफुल बनना है इसलिए नहीं कि आप किसी को दबा सको बल्कि इसलिए कि आप को कोई दबा नहीं सके।”~ संदीप माहेश्वरी

“कभी भी आपके पीठ के पीछे हो रही बातों को लेकर घबरायें नहीं, क्यूँकि बात सिर्फ़ उन्ही की होती है जिनमे कोई बात होती है।”~ संदीप माहेश्वरी
“हर इन्सान के अंदर कोई न कोई शक्ति ज़रूर होती है जो की पूरी दुनिया में किसी के पास नहीं होती है हमे बस उस शक्ति को जानना है।”~ संदीप माहेश्वरी
“जिस चीज में आपका इंटरेस्ट है वही करो यदि आपको पता है कि आप रेस में हारने वाले हैं तो भला उस रेस में भाग ही क्यों लेते हैं।”~ संदीप माहेश्वरी
“जिसको सवाल करने की आदत है वह चाहे किसी भी फील्ड में चला जाए वह कामयाब ज़रूर हो जायेगा।”~ संदीप माहेश्वरी
“कोई भी इन्सान अपने जीवन में कुछ करना चाहता है या कुछ भी बनना चाहता है तो हमें उसको जाकर ये नहीं बोलना है कि भाई तुम ये नहीं कर सकते हो क्योंकि किसी की हिम्मत तोडना भी ग़लत है।”~ संदीप माहेश्वरी
“फेल होने के बाद भी अगर मेरे अंदर इतनी हिम्मत है कि मैं आगे बढ़ता रहूँगा तो निश्चित ही मैं उपर उठ सकता हूँ।” ~ संदीप माहेश्वरी
“जिसको सवाल करने की आदत है वह चाहे किसी भी फील्ड में चला जाए वह कामयाब ज़रूर हो जायेगा।”~ संदीप माहेश्वरी
“तुम भी यही सोचते होंगे न कि तुम्हारे घर वाले, दोस्त, रिश्तेदार और बाक़ी लोग क्या सोचेंगे तो भाई तुम सोचते ही रहना, इससे कुछ नहीं होने वाला है।”~ संदीप माहेश्वरी
“जो कुछ भी करना है एक जुनून के साथ करना है वरना उसे करना ही मत।”~ संदीप माहेश्वरी
“कभी भी खाली मत बैठो और उस चीज़ के बारे में भी सीख लो जो आपके कैरियर से सम्बंधित नहीं है तब भी आपके टाइमपास करने से लाख गुना बेहतर ही होगा।”~ संदीप माहेश्वरी
“अपने आप को अपनी फील्ड में सबसे महान बनाओ, दुसरे आपके बारे में क्या सोचते हैं इससे कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता है।”~ संदीप माहेश्वरी
“ये दुनिया आपको चढ़ायेगी भी और गिरायेगी भी, दुनिया का यही काम ही है बस आपको इन बातों की कोई परवाह नहीं करना है।”~ संदीप माहेश्वरी
“हमेशा अपने आप से मुकाबला करो क्यूँकि वहाँ कोई रिस्क नहीं होता है हारे तब भी आपकी ही जीत होगी और जीते तो भी आपकी ही जीत होगी।”~ संदीप माहेश्वरी
“आपके जीने की वज़ह होनी चाहिए, अगर आपकी जीने की वज़ह बहुत बड़ी है तो निश्चित ही आपसे बड़े से बड़ा काम करवाते चली जाएगी।”~ संदीप माहेश्वरी
“आज के समय में हमारे देश में इतनी बड़ी अपोरचूनिटीज़ है जिसकी कोई हद नहीं है बस हमें ऐसी जगह के बारे में सोचना है जिस जगह पर किसी का भी ध्यान नहीं गया है।”~ संदीप माहेश्वरी
“यदि आप जीतते हैं तो आप लोगों का नेतृत्व करते हैं और यदि हारते हैं, तो भी आप लोगों का मार्गदर्शन कर सकते हैं।”~ संदीप माहेश्वरी
“जो लोग सक्सेस होते हैं उनका ध्यान सिर्फ़ अपने काम पर होता है और जो लोग फेलियर होते हैं उनका ध्यान काम के अलावा और भी कई चीजों पर होता है।”~ संदीप माहेश्वरी
“जिसको यह पता है कि मैं क्या कर रहा हूँ, जिसको यह पता है कि ये काम कैसे करना है तो उसको कोई क्या हिलाएगा।”~ संदीप माहेश्वरी
“केवल एक ही इंसान है जो आपकी मदद कर सकता है, आपको सफल बना सकता है वह हैं आप ख़ुद।”~ संदीप माहेश्वरी
“इससे फ़र्क नहीं पड़ता कि आप क्या बोलते हैं, फ़र्क सिर्फ़ इससे पड़ता है कि आप क्या मानते हो, क्योंकि जो आप मानते हो वह आज नहीं तो कल बन जाओगे।”~ संदीप माहेश्वरी
“जब दिमाग़ कमजोर होता है, परिस्थितियाँ समस्या बन जाती हैं। जब दिमाग़ स्थिर होता है, तब परिस्थितियाँ चुनौती बन जाती हैं। लेकिन जब दिमाग़ मज़बूत होता है, तब परिस्थितयाँ अवसर बन जाती हैं।”~ संदीप माहेश्वरी
“जब हम किसी और को सलाह दे रहे होते हैं तो बड़ी अच्छी सलाह देते हैं लकिन जब हम ख़ुद ही उस सिचुएशन में होते हैं तो बेवकूफों की तरह एक्ट करते हैं!”~ संदीप माहेश्वरी
“आपके विल पॉवर के आगे दुनिया की कोई भी ताकत टिक नहीं सकती।”~ संदीप माहेश्वरी
“इस दुनिया में असफल इन्सान से भी सीखें और सफल इन्सान से भी, असफल व्यक्ति से उसके असफल होने का और सफल व्यक्ति से उसके सफल होने का कारण।”~ संदीप माहेश्वरी
“हिस्ट्री को उठा कर के देख लो आप पाओगे कि जितने भी कामयाब लोग हुए हैं उनके पास में दुसरों से ज़्यादा जवाब नहीं बल्कि दुसरों से ज़्यादा अच्छे सवाल हैं।”~ संदीप माहेश्वरी
“टैलेंट की अपनी एक लिमिट है, गोल सेटिंग की अपनी एक लिमिट है, मोटिवेशन जो कि बाहर से अन्दर की तरफ़ आता है उसकी एक लिमिट है लेकिन इंस्पिरेशन जो अन्दर से बाहर की तरफ़ जा रही है ना, उसकी कोई लिमिट नहीं है।”~ संदीप माहेश्वरी
“आप चाहे जॉब करो, चाहे बिज़नस करो, एक स्किल ऐसी है जो आपके अन्दर होनी ही चाहिए, उसके बिना आप लाइफ में आगे नहीं बढ़ सकते, वह है कम्युनिकेशन स्किल।”~ संदीप माहेश्वरी
“जैसे-जैसे आपके अन्दर यह डिजायर पनपेगा कि कुछ अच्छा करना है इस दुनिया के लिए तो वह कब कर पाओगे? जब आप अन्दर से स्ट्रांग हो, वह सिर्फ़ तब कर सकते हो जब पूरी तरह से यह डिजायर आपके ऊपर हावी हो जाये कि मर जाउगा, कट जाऊँगा, इस दुनिया के अन्दर अँधेरा है न, ख़ुद को जला दूंगा, तपा दूंगा लेकिन रौशनी कर जाऊँगा।”~ संदीप माहेश्वरी
ये भी पढ़ें : Bill Gates Quotes and Thoughts in Hindi
“आप चाहे डॉक्टर बनने वाले हो, इंजीनियर बनने वाले हो, उस हद तक अपने काम में एफर्ट डाल दो जितना आज तक पूरी दुनिया में किसी ने नहीं लगाया हो।” ~ संदीप माहेश्वरी
“विडियो गेम खेलते हैं हम, उसमें क्या पहले ही दिन में जब आप खेल रहे होते हो आप एक्सपर्ट हो जाते हो? पहले ही लेवल से 10वें लेवल पर पहुँच जाते हो, नहीं पहुँचते आप गेम में बार-बार गिरते हो, फिर पहले लेवल से शुरू करते हो ऐसे करके बैटर होते जाते हो और आख़िर में 10वें लेवल पर पहुँच जाते हो, उसी तरह गेम और ज़िन्दगी में केवल एक ही फ़र्क़ है कि गेम में एक एंड आ जाता है लेकिन ज़िन्दगी में कोई एंड नहीं है आगे बढ़ते रहो।”~ संदीप माहेश्वरी
“हमेशा कुछ न कुछ सिखने के रास्ते पर अगर आप चलोगे तो चलते-चलते आपको पता भी नहीं लगेगा और सच बता रहा हूँ पता भी नहीं लगेगा कि कब आप नार्मल इन्सान से सुपर इन्सान बन जाओगे।”~ संदीप माहेश्वरी
“शिक्षा का मतलब सिर्फ़ ज्ञान एकत्र करना नहीं है, बल्कि यह सीखना है कि किस प्रकार से सोचा जाये।”~ संदीप माहेश्वरी
“जब भी आप अपने आप को अकेला महसूस करें तो उस इंसान की कंपनी को ख़ूब एन्जॉय करें जो इस पूरी पृथ्वी पर अनोखा है और वह हैं आप ख़ुद।”~ संदीप माहेश्वरी
“जो सरफिरे होते हैं, वही इतिहास लिखते हैं, समझदार लोग तो सिर्फ़ उनके बारे में पढ़ते हैं।”~ संदीप माहेश्वरी
“जो विनर है, जो जीतेगा, वह एक बार नहीं, हज़ार बार गिरेगा और खड़े होकर कहेगा मैं खेलूँगा।”~ संदीप माहेश्वरी
संदीप माहेश्वरी के विचारों से 7 सीख
- ख़ुद की नज़रों में उठो: जो ख़ुद की नज़र में उठ गया, दुनिया की नज़र में अपने आप उठ जाता है।
- बदलाव आईने से शुरू होता है: ज़िंदगी बदलने वाला इंसान आप ख़ुद हैं।
- आदत बदलो, कल बदलेगा: छोटी आदतें ही बड़ा भविष्य बनाती हैं।
- डर के आगे बढ़ो: जिस काम से डर लगता है, वही करके डर ख़त्म होता है।
- आज को पूरे मन से जियो: बीता वक़्त दोबारा नहीं आता।
- असफलता सीख है: हर ग़लती अगली बार बेहतर करने का मौक़ा है।
- दूसरों की मदद करो: बाँटने से ख़ुशी और ज्ञान दोनों बढ़ते हैं।
प्रेरणा देने वाली हिंदी किताबें
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
संदीप माहेश्वरी कौन हैं?
संदीप माहेश्वरी एक भारतीय उद्यमी और मोटिवेशनल स्पीकर हैं, जो ImagesBazaar के संस्थापक हैं और अपने यूट्यूब सेशन के लिए जाने जाते हैं।
संदीप माहेश्वरी का जन्म कब हुआ?
28 सितंबर 1980 को दिल्ली में।
संदीप माहेश्वरी की कंपनी का नाम क्या है?
ImagesBazaar, जो 2006 में शुरू हुई और भारतीय तस्वीरों का बहुत बड़ा ऑनलाइन संग्रह है।
संदीप माहेश्वरी का मूल मंत्र क्या है?
“आसान है”, यानी कोई भी काम उतना मुश्किल नहीं जितना हम मन में सोच लेते हैं।
क्या संदीप माहेश्वरी सेमिनार के पैसे लेते हैं?
वे अपने सेशन और वीडियो के ज़रिए मार्गदर्शन मुफ़्त में बाँटने के लिए जाने जाते हैं।
संदीप माहेश्वरी के विचार किसके लिए सबसे उपयोगी हैं?
विद्यार्थियों, नौकरी या व्यापार शुरू करने वाले युवाओं, और हर उस व्यक्ति के लिए जो आत्मविश्वास, डर या असफलता से जूझ रहा है।
स्रोत
- संदीप माहेश्वरी के सेमिनार और सार्वजनिक वीडियो
- विचार उनके भाषणों से चुनकर सरल हिंदी में लिखे गए हैं
ये भी पढ़ें
- Top 50 Dr. APJ Abdul Kalam Quotes in Hindi
- Top 50 Shiv Khera Quotes in Hindi
- Bill Gates Quotes and Thoughts in Hindi
- Top 50 Quotes of Great People on Success in Hindi
- Swami Vivekananda Ke Anmol Vachan in Hindi
- Happy Thoughts in Hindi
- Attitude Is Everything Book Summary in Hindi
संदीप माहेश्वरी का कौन सा विचार आपको सबसे ज़्यादा हिम्मत देता है, कमेंट में ज़रूर बताइए। हमारे वीडियो देखने के लिए Storyshala YouTube चैनल से जुड़िए।
यदि आपके पास हिंदी में कोई article, business idea, inspirational story या जानकारी है जो आप हमारे साथ साझा करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें। हमारी Id है: storyshala@gmail.com पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ पब्लिश करेंगे।
नोट: इस लेख में Amazon के affiliate लिंक हैं। इनसे ख़रीदारी करने पर Storyshala को छोटा कमीशन मिलता है, आपके लिए क़ीमत नहीं बदलती।






