लोग अमीर क्यों नहीं बन पाते? Amir Na Ban Pane Ke 7 Karan

अपडेट: 10 मिनट में पढ़ें

दोस्तों, आज हम ब्रायन ट्रेसी के विचारों (उनकी किताब गेट स्मार्ट और लेखों) के आधार पर समझेंगे कि आख़िर लोग अमीर क्यों नहीं बन पाते हैं, और इसमें हमारी अपनी आदतों का कितना हाथ होता है। लेखक अमीर न बन पाने के 7 कारण (Amir na Ban Pane ke 7 Karan) बताते हैं, तो आइए देखते हैं।

📚 पूरी किताब पढ़ना चाहते हैं? गेट स्मार्ट Amazon पर: हिंदी संस्करण · English edition

लोग अमीर क्यों नहीं बन पाते हैं

Amir-na-Ban- Pane-ke-7-Karan

Amir na Ban Pane ke 7 Karan

पढ़ने से पहले एक ज़रूरी बात

नीचे के शीर्षकों में “गरीब लोग” लिखा है, पर इसका मतलब किसी की ग़रीबी का मज़ाक उड़ाना या उसे दोष देना नहीं है। पैसे की कमी के पीछे कई बार ऐसे कारण होते हैं जो इंसान के बस में नहीं: बीमारी, परिवार की ज़िम्मेदारी, अच्छी पढ़ाई या मौक़ों की कमी। ये 7 कारण बस वे आदतें और डर हैं, जो किसी भी आमदनी वाले इंसान को आगे बढ़ने से रोक सकते हैं, और जिन्हें हम अपने हाथ से बदल सकते हैं।

1. गरीब लोग कभी जान ही नहीं पाते कि वे भी अमीर बन सकते हैं।

लोगों को कभी पता ही नहीं चल पाता कि वे भी अमीर बन सकते हैं। बहुत से लोग अपने पालन पोषण और बचपन से मिली सोच के अनुसार ही चलते हैं। हो सकता है कि उनका जन्म एक ऐसे घर में हुआ हो, जहाँ कभी कोई अमीर न रहा हो।

ऐसे माहौल में रहते रहते वे कभी सोचते ही नहीं कि वे भी आर्थिक रूप से आगे बढ़ सकते हैं, जबकि उनके देखते ही देखते बहुत से आम परिवारों के लोग मेहनत और सही फ़ैसलों से आगे निकल जाते हैं।

दोस्तों, पहला कदम यही है कि आप मानें कि आपकी आर्थिक हालत बेहतर हो सकती है। पर सिर्फ़ मान लेना काफ़ी नहीं; इसके लिए सही दिशा में लगातार मेहनत, बचत और सीखना ज़रूरी है।

2. गरीब लोग कभी निर्णय नहीं लेते

बहुत से लोग ऐसा सोचते हैं, कि जब उनके पास बहुत सारा पैसा होगा, तो उनका जीवन कितना अलग हो जाएँगा। कई बार वे उन लोगों से जलते भी हैं और उनकी तारीफ़ भी करते हैं, जो जीवन में उनसे बेहतर कर रहे हैं।

पैसों की तंगी में इंसान का ज़्यादातर ध्यान रोज़ की चिंता में चला जाता है, और बड़े फ़ैसले टलते रहते हैं: कोई नया हुनर सीखना, बचत शुरू करना, या कमाई का दूसरा रास्ता बनाना। नतीजा, पहला कदम ही नहीं उठ पाता।

इसी चक्कर में पैसा कमाने के नए तरीके सीखने और अपने ज्ञान और हुनर को अपडेट करने का समय भी नहीं निकल पाता, जिससे काम और ज़्यादा उपयोगी बन सके।

कई बार हम अपने हालात के लिए सिर्फ़ भाग्य को ज़िम्मेदार मान लेते हैं: “सफलता क़िस्मत से मिलती है, जो मेरी क़िस्मत में नहीं।” यह सोच हमें वह छोटा कदम उठाने से भी रोक देती है, जो हमारे बस में है।

दोस्तों, अगर आप सच में अपनी आर्थिक हालत बदलना चाहते हैं, तो एक साफ़ फ़ैसला लीजिए, जैसे “इस महीने से कमाई का 10% पहले बचाऊँगा” या “छह महीने में यह नया हुनर सीखूँगा”, और अपना कम्फ़र्ट ज़ोन छोड़कर उस पर टिके रहिए।

3. गरीब लोग कामों को टालते हैं

कई लोगों को एहसास हो भी जाए कि वे आगे बढ़ सकते हैं, तब भी वे अपनी ओर से कदम नहीं बढ़ाते। ज़रूरी काम टलते रहते हैं।

वे लगातार इसी कल्पना के बीच जीते हैं, “एक दिन मैं भी करूँगा।” “‘एक दिन मैं भी अपना सारा धन व्यय करने के जगह पर बचत करूँगा।” “एक दिन मैं सारा कर्ज़ चुका दूँगा।” “एक दिन मैं भी कड़ी मेहनत करते हुए, अपने जीवन को और प्रोडक्टिव बना लूँगा।” “एक दिन मैं भी अपने नॉलेज और स्किल्स को अपडेट करूँगा।” इस तरह वे आजीवन “एक दिन मैं भी करूँगा।” के झूले पर ही झूलते रह जाते हैं।

दोस्तों, सफलता का एक बड़ा रहस्य यही है कि “एक दिन” को “आज” बना दिया जाए: बचत का पहला 500 रुपये आज, नई किताब का पहला अध्याय आज।

और पढ़ें : Rich dad Poor dad by Robert Kiyosaki summary in Hindi

4. गरीब लोग असफलता से डरते रहते हैं

बचपन में हुई आलोचना और किशोर उम्र की भूलों की वजह से बहुत से लोग हमेशा ग़लती होने के डर में रहते हैं। उन्हें अपना समय और पैसा खो देने का डर बना रहता है। यह डर समझ में भी आता है, क्योंकि जिसके पास बचत कम हो, उसके लिए नुक़सान ज़्यादा भारी पड़ता है।

अपने सामने अवसर आने पर भी, वे अपने डर से उबर नहीं पाते। असफलता के भय के कारण ही, वे क़दम न उठाने के लिए बहुत सारे कारण तलाश लेते हैं। जैसे कि उनके पास समय नहीं है। वे निम्नतम निवेश नहीं कर सकते। उनके पास अनिवार्य नॉलेज व स्किल्स नहीं है। इस तरह वे आजीवन कोई सार्थक क़दम नहीं उठा पाते।

दोस्तों, जोखिम का मतलब सब दाँव पर लगाना नहीं है। आप नौकरी करते हुए भी आगे बढ़ सकते हैं। ट्रेसी के अनुसार अमेरिका के बहुत से अमीर लोगों ने अपनी सेवाएँ बेचकर, यानी नौकरी या पेशे के ज़रिए ही अपनी सफलता बनाई।

इनमें से बहुतों के पास शुरू में पैसा नहीं था, पर उनके पास मेहनत करने की योग्यता, अपने स्किल्स को निखारने की बुद्धि और अधिक से अधिक उपयोगी बनने की ललक थी। नतीजन, उनके लिए और अधिक अवसरों के द्वार खुलते चले गए।

5. गरीब लोग निंदा तथा अस्वीकृति से डरते हैं

बहुत से लोगों को लगता है कि अगर उन्होंने अपने लिए बड़े वित्तीय लक्ष्य चुने, तो आसपास के लोग उनका उपहास करेंगे और उनकी आलोचना करेंगे। वे पीछे से उनके दोष गिनेंगे।

वे दूसरों की अस्वीकृति के डर से भयभीत रहते हैं, इसलिए वे यही कोशिश करते हैं कि वे अपनी ओर से कोई प्रयास ही न करें।

दोस्तों, ट्रेसी की सलाह है कि जब आप अपनी आर्थिक हालत बदलने का फ़ैसला लें, तो शुरू में यह बात हर किसी से मत कहिए। इसे राज़ ही रखिए। अपने लक्ष्य पर गुप्त रूप से काम करें। लोगों को तभी पता चलने दें, जब आपके काम में सुधार आने लगे और तब वे आपसे पूछें कि आपने इसे ऐसे कैसे किया?

6. गरीब लोग सीखना और प्रगति करना छोड़ देते हैं

अगर आप कुछ ऐसा पाना चाहते हैं, जो आपने आज तक नहीं पाया, तो आपको कुछ ऐसा सीखना होगा, जो आपने आज तक नहीं किया।

फाइनेंसियल सक्सेस की सीढ़ियाँ चढ़ने के लिए आपके पास नॉलेज और स्किल्स का होना बहुत मायने रखता है।

अगर आप नए सिरे से वित्तीय सफलता की राह पर चलना चाहते हैं, तो आपको नए स्किल्स की पूरी शृंखला को सीखना होगा, उन्हें विकसित करते हुए, नए सिरे से उनका अभ्यास करना होगा। इस तरह आप अपने काम में निपुण हो सकेंगे।

अब्राहम लिंकन के नाम से एक बात मशहूर है: “मैं पढ़ता रहूँगा, अपने आप को तैयार रखूँगा, और एक दिन मेरा भी मौक़ा आएगा।”

अक्सर ऐसा होता है कि जो इंसान सीखकर तैयार रहता है, उसे अपने नए हुनर आज़माने का मौक़ा देर सबेर मिल ही जाता है।

यह आप पर निर्भर करता है कि आप उन्हें विकसित करें ओर आजीवन निरंतर विकसित करते रहें।

7. गरीब लोगों में निरंतर प्रयास की कमी

अधिकतर लोग लंबे समय तक सफलता को जारी नहीं रख पाते। सफल लोग आपको बता सकते हैं कि उनके जीवन में सफलता पाने का मूल कारण यही रहा कि उन्होंने हारने या पीछे जाने से इंकार कर दिया।

वे लगातार, साल दर साल मेहनत करते रहे, पूरी तरह से दिवालिया या आर्थिक तौर पर असफल होने पर भी अपनी टेक नहीं छोड़ी। वे कभी नहीं रुके। यह भी बड़ी हैरानी की बात है, अधिकतर लोग अपने जीवन का सबसे अहम मोड़ आने से, ज़रा-सा पहले ही हिम्मत हार जाते हैं।

निरंतर प्रयास करने और दृढ़ निश्चय बनाए रखने से ही, आप अपने वित्तीय लक्ष्यों की ओर अग्रसर हो सकते हैं।

सिर्फ़ सोच नहीं, हालात भी मायने रखते हैं

यह मानना भी ज़रूरी है कि हर किसी की शुरुआत एक जैसी नहीं होती। किसी के पास अच्छी पढ़ाई, परिवार का सहारा और शहर के मौक़े होते हैं, और किसी के पास नहीं। बीमारी का एक बड़ा ख़र्च या नौकरी जाना किसी भी परिवार को पीछे धकेल सकता है। इसलिए ये 7 कारण किसी को दोष देने के लिए नहीं, बल्कि यह दिखाने के लिए हैं कि जो हिस्सा हमारे हाथ में है, उसे हम कैसे बेहतर करें:

  1. आपातकालीन फ़ंड: धीरे धीरे कम से कम 6 महीने के ख़र्च जितनी बचत अलग रखिए, ताकि मुसीबत में कर्ज़ न लेना पड़े।
  2. पहले बचत, फिर ख़र्च: कमाई आते ही छोटा सा हिस्सा भी अपने आप बचत या SIP में चला जाए।
  3. महँगे कर्ज़ से बचिए: क्रेडिट कार्ड और ऊँचे ब्याज वाले लोन सबसे तेज़ी से पैसा खाते हैं।
  4. हुनर में निवेश: हर साल कोई एक नया कौशल सीखिए, जो आपकी कमाई बढ़ा सके।
  5. सेहत और बीमा: स्वास्थ्य बीमा और अच्छी सेहत, दोनों बड़े ख़र्च से बचाते हैं।

पैसे को लेकर और सीख के लिए पढ़ें: Rich Dad Poor Dad Summary in Hindi और सफल और अमीर लोगों की 12 आदतें।

लोग अमीर क्यों नहीं बन पाते हैं

Amir na Ban Pane ke 7 Karan

अमीर न बन पाने के 7 कारण और उनका उपाय

#कारणउपाय
1यह मान लेना कि अमीर बनना अपने बस में नहींछोटा सा आर्थिक लक्ष्य लिखिए और उसे पूरा कीजिए
2फ़ैसला न लेनाआज एक फ़ैसला लीजिए: कितना बचाना है और कहाँ लगाना है
3काम टालनासबसे मुश्किल काम दिन में सबसे पहले
4असफलता का डरछोटा, सोचा समझा जोखिम लेकर शुरुआत
5आलोचना और “ना” का डरहर “ना” को सीख मानिए, अगली कोशिश की योजना बनाइए
6सीखना छोड़ देनारोज़ 20 मिनट अपने काम से जुड़ा कुछ पढ़िए
7लगातार कोशिश की कमीहर महीने अपनी बचत और प्रगति लिखकर देखिए

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

लोग अमीर क्यों नहीं बन पाते?

ब्रायन ट्रेसी के अनुसार सबसे बड़े कारण हैं: यह मान लेना कि अमीर बनना संभव नहीं, फ़ैसले न लेना, काम टालना, असफलता और आलोचना का डर, सीखना छोड़ देना और लगातार कोशिश न करना।

अमीर बनने के लिए पहला कदम क्या है?

साफ़ आर्थिक लक्ष्य लिखना और कमाई का एक तय हिस्सा हर महीने बचाकर निवेश करना।

क्या सिर्फ़ सोच बदलने से कोई अमीर बन जाता है?

नहीं। सोच के साथ हालात, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौक़े भी मायने रखते हैं। सोच बदलना पहला कदम है, आख़िरी नहीं।

काम टालने की आदत कैसे छोड़ें?

सबसे ज़रूरी काम को छोटे हिस्सों में बाँटिए और दिन की शुरुआत उसी से कीजिए। ब्रायन ट्रेसी इसे “Eat That Frog” कहते हैं।

असफलता का डर कैसे कम करें?

छोटे, सोचे समझे जोखिम लीजिए, जिनका नुक़सान आप सह सकें, और हर गलती से एक सीख लिखिए।

ये भी पढ़ें

तो दोस्तों इस आर्टिकल (लोग अमीर क्यों नहीं बन पाते हैं) में बस इतना ही आपको ये आर्टिकल (Amir na Ban Pane ke 7 Karan) कैसी लगी हमें कमेन्ट कर के जरूर बताये। अगर आप इस आर्टिकल का कम्पलीट वीडियो समरी देखना चाहते है तो ऊपर दिए लिंक से देख सकते है।

हमारे लेटेस्ट वीडियो को देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूले।

पूरी किताब पढ़िए

गेट स्मार्ट

लेखक: ब्रायन ट्रेसी

यह सारांश किताब की मुख्य बातें बताता है। पूरी किताब में कहानियाँ, उदाहरण और अभ्यास कहीं ज़्यादा हैं।

ये Amazon के affiliate लिंक हैं: इनसे ख़रीदारी करने पर Storyshala को छोटा कमीशन मिलता है, आपके लिए क़ीमत नहीं बदलती।

Ruchi Kumari
लेखक: Ruchi KumariB.A. Economics Honours · सफलता, व्यक्तित्व विकास और जीवन से जुड़े विचारों पर सरल शब्दों में लिखती हैं। ग़लती दिखे तो बताएँ: storyshala@gmail.com · लेखक के बारे में
यह लेख काम का लगा? अपनों को भेजें

यह भी पढ़ें

Leave a Comment