Top 50 Dr. APJ Abdul Kalam Quotes in Hindi में आज हम भारत के “मिसाइल मैन” और 11वें राष्ट्रपति डॉ. अवुल पकीर जैनुलाब्दीन अब्दुल कलाम के 50 सबसे प्रेरक विचार पढ़ेंगे। रामेश्वरम के एक साधारण परिवार में जन्मे कलाम ने अख़बार बाँटने से लेकर देश के मिसाइल कार्यक्रम का नेतृत्व करने और राष्ट्रपति भवन तक का सफ़र तय किया। उनके विचार आज भी करोड़ों विद्यार्थियों और युवाओं को सपने देखने और उन्हें पूरा करने की हिम्मत देते हैं।
छोटा जवाब: डॉ. कलाम के विचारों के मुख्य विषय हैं: बड़े सपने देखना, लगातार सीखना, कड़ी मेहनत, असफलता से न डरना, किताबों से दोस्ती, और देश के लिए कुछ करना। उनका सबसे मशहूर संदेश है कि सपने वो नहीं जो सोते हुए देखे जाते हैं, सपने वो हैं जो आपको सोने न दें।

विषय सूची
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम: छोटा जीवन परिचय
| बात | जानकारी |
|---|---|
| पूरा नाम | अवुल पकीर जैनुलाब्दीन अब्दुल कलाम |
| जन्म | 15 अक्टूबर 1931, रामेश्वरम, तमिलनाडु |
| निधन | 27 जुलाई 2015, शिलांग (IIM शिलांग में व्याख्यान देते हुए) |
| पढ़ाई | सेंट जोसेफ़ कॉलेज, तिरुचिरापल्ली (भौतिकी), मद्रास इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (एयरोस्पेस इंजीनियरिंग) |
| काम | DRDO और ISRO में वैज्ञानिक, SLV III के प्रोजेक्ट डायरेक्टर, मिसाइल कार्यक्रम के प्रमुख |
| पद | भारत के 11वें राष्ट्रपति (2002 से 2007) |
| सम्मान | पद्म भूषण (1981), पद्म विभूषण (1990), भारत रत्न (1997) |
| उपनाम | मिसाइल मैन ऑफ़ इंडिया, जनता के राष्ट्रपति |
| मशहूर किताबें | Wings of Fire (अग्नि की उड़ान), India 2020, Ignited Minds |
जीवन की मुख्य घटनाएँ
| वर्ष | घटना |
|---|---|
| 1931 | रामेश्वरम में जन्म, बचपन में परिवार की मदद के लिए अख़बार बाँटे |
| 1960 | मद्रास इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी से पढ़ाई पूरी करके DRDO में वैज्ञानिक बने |
| 1969 | ISRO पहुँचे |
| 1980 | उनके नेतृत्व में SLV III से रोहिणी उपग्रह पृथ्वी की कक्षा में पहुँचा |
| 1980 के दशक | एकीकृत निर्देशित मिसाइल कार्यक्रम: अग्नि, पृथ्वी, आकाश, त्रिशूल, नाग |
| 1997 | भारत रत्न से सम्मानित |
| 1998 | पोखरण दो परमाणु परीक्षण में अहम भूमिका |
| 1999 | आत्मकथा Wings of Fire प्रकाशित |
| 2002 | भारत के 11वें राष्ट्रपति बने |
| 2015 | शिलांग में छात्रों को संबोधित करते हुए निधन |
Dr. APJ Abdul Kalam Quotes in Hindi: डॉ. कलाम के 50 अनमोल वचन
“स्वप्न हमेशा विचार बनते हैं, विचार मिशन में बदलते हैं और मिशन से सैकड़ों लक्ष्याधारित परियोजनाएँ पैदा होती हैं।” ~ Dr. A.P.J. Abdul Kalam
“सीखने से सृजनात्मकता हासिल होती है, रचनात्मकता से विचार पैदा होते हैं, विचारों से ज्ञान हासिल होता है, ज्ञान आपको महान् बनाता है।” ~ Dr. A.P.J. Abdul Kalam
“सितारों तक न पहुँच पाने में कोई अपमान नहीं है, अपमान तो अपनी पहुँच में कोई सितारे का न होने में है।” ~ Dr. A.P.J. Abdul Kalam

“जब लोग किसी कार्य को असंभव बताएँ तो उन पर विश्वास मत करो। कुछ भी असंभव नहीं है। ‘असंभव’ शब्द को शब्दकोश से ही हटा देना चाहिए।” ~ Dr. A.P.J. Abdul Kalam
“आपको स्वयं की आलोचना करनी चाहिए। आपको उस हर बात पर विचार करना चाहिए, जो आपकी सोच का विरोध करती है और आपको कभी कोई गलती छिपानी नहीं चाहिए।” ~ Dr. A.P.J. Abdul Kalam
“अपने बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए हमें अपने आज का बलिदान करना चाहिए।” ~ Dr. A.P.J. Abdul Kalam
“हम जिस किसी भी क्षेत्र में काम करते हों, हमें हमेशा आम आदमी की सेवा करते रहना चाहिए। सारे मानवीय ज्ञान और उद्यम के केंद्र में उसी की भलाई होनी चाहिए।” ~ Dr. A.P.J. Abdul Kalam
“मेरा विचार है कि युवावस्था में आपका आशावाद अधिक होता है और आपके पास कल्पनाशीलता अधिक होती है। आप पूर्वग्रह से कम ग्रस्त होते हैं।” ~ Dr. A.P.J. Abdul Kalam
“मैंने अपनी असफलताओं से सीखा है और उनका सामना करने के लिए हिम्मत से अपने को मज़बूत किया है।” ~ Dr. A.P.J. Abdul Kalam

“अंत: करण एक महान् बही-खाता भी है, जहाँ हमारे अपराध दर्ज होते रहते हैं। यह भयानक चश्मदीद गवाह भी है। यह धमकाता है, वादा करता है, इनाम व दंड देता है और सबकुछ अपने नियंत्रण में रखता है। अगर अंत: करण को एक बार दु: ख पहुँचता है तो यह चेतावनी है और अगर यह दूसरी बार होता है तो निंदा है।” ~ Dr. A.P.J. Abdul Kalam
“अंत: करण आत्मा की ज्योति है, जो हमारे मानसिक हृदय के अंदर जलती रहती है। जब कभी इसे लगता है कि कुछ ग़लत सोचा जा रहा है या ग़लत किया जा रहा है तो यह विरोध में आवाज़ उठाता है।” ~ Dr. A.P.J. Abdul Kalam
“विचारों और प्रश्न करने की प्रक्रिया नहीं रोकी जा सकती। समस्याओं को हल करने के लिए कार्य करने की आवश्यकता है और इसके लिए कड़ी मेहनत व अध्यवसाय की आवश्यकता होती है।” ~ Dr. A.P.J. Abdul Kalam
“कड़ी मेहनत और अध्यवसाय सुंदर फरिश्ते हैं, जो हमारे कंधों पर निवास करते हैं।” ~ Dr. A.P.J. Abdul Kalam
“हमारा ईमानदार परिश्रम हमें दिशा-निर्देशन देनेवाला प्रकाश है। अगर हम कड़ी मेहनत करेंगे तो हम समृद्ध हो सकेंगे। महान् विचारों को पनपने दो, कार्यों में बदलने दो। ईमानदार तरीके हमारे दिग्दर्शक होंगे।” ~ Dr. A.P.J. Abdul Kalam

“जब हृदय में ईमानदारी होगी तो चरित्र में सुंदरता होगी।” ~ Dr. A.P.J. Abdul Kalam
“हमारे सृजक ईश्वर ने हमारे हृदयों और व्यक्तित्वों में महान् संभावनाएँ, शक्ति और योग्यता भर दी है। प्रार्थना से इन शक्तियों को उपयोग में लाने और इनका विकास करने में सहायता मिलती है।” ~ Dr. A.P.J. Abdul Kalam
“ईश्वर ने जिसका वादा किया है, वह हैं, दिन भर के लिए शक्ति, किए गए कार्य के लिए आराम, रास्ते के लिए प्रकाश?” ~ Dr. A.P.J. Abdul Kalam
“कभी ख़त्म न होनेवाली उद्देश्यहीन गतिविधि आखिरकार निरर्थक विचारों और कार्यों के एक और चक्र को स्थायी बनाने का असहाय भावनाएँ पैदा कर देती है।” ~ Dr. A.P.J. Abdul Kalam
“कौशलों की विविधता और कार्य में अध्यवसाय से ही उद्यमी तैयार होते हैं।” ~ Dr. A.P.J. Abdul Kalam
“किसी उद्यमी के मुख्य लक्षण कामना, अभियान, अनुशासन और दृढ़ निश्चय होते हैं।” ~ Dr. A.P.J. Abdul Kalam
“जब सीखना उद्देश्यपूर्ण हो, रचनात्मकता फलती-फूलती है; जब रचनात्मकता फलती-फूलती है तो विचार उत्पन्न होते हैं; जब विचार उत्पन्न होते हैं तो ज्ञान जाग्रत् होता है; जब ज्ञान जाग्रत् होता है तो राष्ट्र उन्नति करता है।” ~ Dr. A.P.J. Abdul Kalam

“कमजोरियों के ताकत बनने तक, अंधकार के प्रकाश बनने तक, ग़लत के सही होने तक आकांक्षा और द्वेष की भावनाएँ दबाकर रखें।” ~ Dr. A.P.J. Abdul Kalam
“व्यक्ति के लिए कठिनाइयाँ आवश्यक हैं, क्योंकि सफलता का आनंद उठाने के लिए कठिनाइयों का होना आवश्यक है।” ~ Dr. A.P.J. Abdul Kalam
“हम सभी को कड़ी मेहनत करनी चाहिए और हर व्यक्ति के अधिकारों की रक्षा करने के लिए पने व्यवहार को सभ्य बनाने के उद्देश्य से हमें हरसंभव प्रयास करना चाहिए।” ~ Dr. A.P.J. Abdul Kalam
“कला मानव के अस्तित्व को अर्थ और गहराई प्रदान करते हुए जीवन की सुंदरता को उत्कृष्टतम रूप में सामने लाती है।” ~ Dr. A.P.J. Abdul Kalam
“कला जीवन के अस्तित्व को बनाए रखने में सहायता करती है।” ~ Dr. A.P.J. Abdul Kalam
“जब आप किसी सितारे की कल्पना करते हैं तो इससे कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता कि आप कौन हैं; जिस किसी चीज की आपका दिल कामना करता है, वह आपको मिल जाती है।” ~ Dr. A.P.J. Abdul Kalam
“कौन से कार्य सबसे बेहतरीन हैं? किसी इनसान के हृदय को प्रफुल्लित करना, किसी भूखे को खाना खिलाना, पीडि़तों की मदद करना, किसी दु: खी के दु: ख को हलका करना, किसी घायल के घावों पर मरहम लगाना!” ~ Dr. A.P.J. Abdul Kalam
“न तो चिंता कीजिए और न ही चिढि़ए, न कातर बनिए। अवसरों की तो शुरुआत हुई है। सर्वोत्तम कार्य अभी शुरू नहीं हुए हैं, सर्वोत्तम कार्य अभी नहीं किए गए हैं।” ~ Dr. A.P.J. Abdul Kalam
“चेतना बनाई नहीं जाती है, यह तो शाश्वत है, सतत है। यह वास्तव में निरंतरता है। यह मन से परे हैं, जो निस्संदेह हमारा मस्तिष्क ही है।” ~ Dr. A.P.J. Abdul Kalam
“जीवन कठिन खेल है। व्यक्ति होने के अपने जन्मसिद्ध अधिकार को क़ायम रखकर ही आप इसमें जीत सकते हैं।” ~ Dr. A.P.J. Abdul Kalam
“समूचे ब्रह्मांड में ऐसा कुछ भी नहीं है, जिसका कोई उद्देश्य न हो। उद्देश्य मानव जीवन का केंद्र-बिंदु है। मानव के अस्तित्व का उद्देश्य सिर्फ़ भोजन और ऐंद्रिक सुख नहीं है।” ~ Dr. A.P.J. Abdul Kalam
“दीप अलग-अलग हैं, लेकिन रोशनी एक है। दुनिया की खुशियाँ तुम दुनिया को लौटाते हो, तुम अंतरतम में बने रहते हो।” ~ Dr. A.P.J. Abdul Kalam
“इस ग्रह पर शायद ज्ञात ब्रह्मांड में मानव ही एकमात्र ऐसा प्राणी है, जो ज्ञान की खोज और उसकी वृद्धि में लगा रहता है।” ~ Dr. A.P.J. Abdul Kalam, apj abdul kalam quotes
“विचारशीलता आपकी पूँजीगत संपत्ति होनी चाहिए। इससे कोई फ़र्क़ नहीं पड़ना चाहिए कि आपके जीवन में क्या उतार-चढ़ाव आते हैं।” ~ Dr. A.P.J. Abdul Kalam
“हमें अपनी मेहनत की कमाई जुआ और शराब में नहीं उड़ानी चाहिए।” ~ Dr. A.P.J. Abdul Kalam
“अपने जीवन-स्तर को बेहतर बनाने के लिए हमें अपनी त्रुटियों से सीखना ज़रूरी है।” ~ Dr. A.P.J. Abdul Kalam
“दल से परिवेश की रचना होती है; परिवेश से दल को प्रेरणा मिलती है।” ~ Dr. A.P.J. Abdul Kalam, apj abdul kalam quotes

“अगर किसी लक्ष्य को हासिल करने का दृढ़ संकल्प है तो व्यक्ति को सफलता ज़रूर मिलेगी।” ~ Dr. A.P.J. Abdul Kalam
“दृढ़ निश्चय के साथ किए गए प्रयासों से आप पहले से मान्य धारणाओं के विपरीत हमेशा फलता हासिल कर सकते हैं।” ~ Dr. A.P.J. Abdul Kalam
“हमें कभी उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए और समस्याओं के आगे कभी हार नहीं माननी चाहिए।” ~ Dr. A.P.J. Abdul Kalam
“नवीनता के जरिए ही ज्ञान को धन में बदला जा सकता है। नवीनता पूँजी है। नवीनता अरैखिक विकास का प्रमुख साधन है।” ~ Dr. A.P.J. Abdul Kalam
“नेता कार्य करनेवालों को सफलता का श्रेय देता है और असफलता का दोष अपने ऊपर लेता है।” ~ Dr. A.P.J. Abdul Kalam, apj abdul kalam quotes
“गुणवान् नेता चुंबक की तरह होता है, जो सर्वोत्तम लोगों को अपनी ओर खींचता है।” ~ Dr. A.P.J. Abdul Kalam
“जब कोई नेता लोगों को सशक्त करता है तो उसी तरह के और नेता तैयार होते हैं, जो स्वयं ही राष्ट्र की तक़दीर बदल सकते हैं।” ~ Dr. A.P.J. Abdul Kalam
“प्रतिदिन एक घंटे विशेष तौर पर किताबें पढ़ने में लगाइए और कुछ ही वर्षों में आप ज्ञान के भंडार बन जाएँगे।” ~ Dr. A.P.J. Abdul Kalam
“अगर आप समय की रेत पर अपने पद-चिह्न छोड़ना चाहते हैं तो अपने पैरों को घसीटिए मत।” ~ Dr. A.P.J. Abdul Kalam, apj abdul kalam quotes
“परिवर्तन निर्णायक होता है। इससे नए विचार सामने आते हैं; नए विचारों से ही नए कार्यों का रास्ता प्रशस्त होता है।” ~ Dr. A.P.J. Abdul Kalam
“एक अच्छी पुस्तक महान् ज्ञान का स्रोत है और कई पीढि़यों के लिए धन का काम करती है।” ~ Dr. A.P.J. Abdul Kalam
“कोई अच्छी पुस्तक मिलना और उसे सहेजकर रखना जीवन को हमेशा के लिए समृद्ध करता है।” ~ Dr. A.P.J. Abdul Kalam
“पुस्तकें हमारी शाश्वत साथी हैं। पुस्तकों ने ही मुझे स्वप्न दिए। स्वप्न ही उद्देश्यों के रूप में सामने आए। पुस्तकों ने मुझे अपने उद्देश्य पूरा करने का विश्वास दिया। असफलताओं के समय पुस्तकों ने मुझे हिम्मत दी। वे मेरे लिए फरिश्तों के समान हैं और वे कई बार मेरे दिल को छूती हैं।” ~ Dr. A.P.J. Abdul Kalam

“प्रकृति से प्रेम कीजिए और इससे जुड़ी हर चीज की देखभाल कीजिए, आपको हर जगह ईश्वर मिलेगा।” ~ Dr. A.P.J. Abdul Kalam
ये अभी पढ़ें: Bill Gates Quotes and Thoughts in Hindi , बिल गेट्स के अनमोल विचार और कथन
“सामाजिक या राजनीतिक सभी व्यवस्थाओं का आधार व्यक्तियों की भलाई पर ही निर्भर है। कोई राष्ट्र संसद् के कार्यों से नहीं, बल्कि अपने लोगों के महान् या श्रेष्ठ होने से महान् या श्रेष्ठ बनता है।” ~ Dr. A.P.J. Abdul Kalam, apj abdul kalam quotes
डॉ. कलाम के विचारों से विद्यार्थियों के लिए 7 सीख
- बड़े सपने देखो: सपने ही विचार बनते हैं, और विचार ही काम।
- रोज़ कुछ नया सीखो: सीखना रचनात्मकता लाता है, और रचनात्मकता ज्ञान।
- असफलता से मत डरो: असफलता सफलता की राह का हिस्सा है, अंत नहीं।
- किताबों को दोस्त बनाओ: कलाम कहते थे कि किताबों ने ही उन्हें सपने दिए।
- मेहनत का कोई विकल्प नहीं: रामेश्वरम से राष्ट्रपति भवन तक का सफ़र इसका सबूत है।
- विनम्र रहो: इतने बड़े पद पर रहकर भी कलाम सादगी से जिए।
- देश के लिए सोचो: अपने काम को देश और समाज की भलाई से जोड़ो।
डॉ. कलाम की किताबें
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का जन्म कब और कहाँ हुआ था?
15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम में।
अब्दुल कलाम को मिसाइल मैन क्यों कहा जाता है?
क्योंकि उन्होंने भारत के एकीकृत निर्देशित मिसाइल कार्यक्रम का नेतृत्व किया, जिसके तहत अग्नि और पृथ्वी जैसी मिसाइलें विकसित हुईं।
अब्दुल कलाम भारत के कौन से राष्ट्रपति थे?
वे भारत के 11वें राष्ट्रपति थे, और 2002 से 2007 तक इस पद पर रहे।
अब्दुल कलाम की आत्मकथा का नाम क्या है?
Wings of Fire, जिसका हिंदी अनुवाद “अग्नि की उड़ान” नाम से मिलता है। यह 1999 में प्रकाशित हुई।
कलाम का सपनों के बारे में सबसे मशहूर विचार क्या है?
उनका प्रसिद्ध संदेश है कि सपने वो नहीं जो हम सोते हुए देखते हैं, सपने वो हैं जो हमें सोने नहीं देते।
डॉ. कलाम को भारत रत्न कब मिला?
1997 में, राष्ट्रपति बनने से पहले ही।
ये भी पढ़ें
- Swami Vivekananda Ke Anmol Vachan in Hindi
- Top 50 Pundit Jawaharlal Nehru Quotes in Hindi
- Top 50 Mahatma Gandhi Quotes in Hindi
- Top 50 Dr. Bhim Rao Ambedkar Quotes in Hindi
- Top 50 Quotes of Great People on Success in Hindi
- Bhagwat Geeta Shlok for Students
- Bill Gates Quotes and Thoughts in Hindi
डॉ. कलाम का कौन सा विचार आपको सबसे ज़्यादा प्रेरित करता है, कमेंट में ज़रूर बताइए। हमारे वीडियो देखने के लिए Storyshala YouTube चैनल से जुड़िए।
नोट: इस लेख में Amazon के affiliate लिंक हैं। इनसे ख़रीदारी करने पर Storyshala को छोटा कमीशन मिलता है, आपके लिए क़ीमत नहीं बदलती।





