Top 50 Quotes on Good Time in Hindi: समय पर 50 अनमोल वचन, यादगार पलों के विचार और दोहे

अपडेट: 9 मिनट में पढ़ें

Top 50 Quotes on Good Time in Hindi में आज हम समय और ज़िंदगी के यादगार पलों पर दुनिया के महान लोगों के 50 अनमोल वचन पढ़ेंगे। साथ ही कबीर, तुलसीदास और रहीम के समय पर लिखे दोहे अर्थ सहित, स्टेटस के लिए छोटे विचार, और समय का सही उपयोग करने के आसान तरीक़े भी जानेंगे।

छोटा जवाब: समय पर ज़्यादातर महान विचारों का सार यही है: समय किसी का इंतज़ार नहीं करता, बीता समय लौटकर नहीं आता, अच्छा समय और बुरा समय दोनों बीत जाते हैं, और जो आज के पल को पूरे मन से जीता है, उसी का आने वाला कल अच्छा बनता है। कबीर के शब्दों में: “काल करे सो आज कर, आज करे सो अब।”

समय पर भारतीय संतों के 4 प्रसिद्ध दोहे, अर्थ सहित

काल करे सो आज कर, आज करे सो अब।
पल में परलय होएगी, बहुरि करेगा कब॥

अर्थ (कबीर): जो काम कल करना है, उसे आज करो, और जो आज करना है, उसे अभी करो। पल भर में कुछ भी हो सकता है, फिर कब करोगे?

का बरषा जब कृषी सुखानी।
समय चूकि पुनि का पछितानी॥

अर्थ (तुलसीदास, रामचरितमानस): जब खेती सूख ही गई, तब बारिश होने से क्या लाभ? समय निकल जाने के बाद पछताने से कुछ नहीं होता।

रहिमन चुप हो बैठिए, देखि दिनन को फेर।
जब नीके दिन आइहैं, बनत न लगिहैं देर॥

अर्थ (रहीम): बुरे दिन आएँ तो धीरज से चुप रहिए। जब अच्छे दिन आएँगे, तो काम बनते देर नहीं लगेगी।

कालोऽस्मि लोकक्षयकृत्प्रवृद्धो। (गीता 11.32)

अर्थ: श्रीकृष्ण कहते हैं, मैं ही वह महाकाल (समय) हूँ, जो सब कुछ बदल देता है। यानी समय सबसे बलवान है।

Top 50 Quotes on Good Time in Hindi: समय पर 50 अनमोल वचन

“सावधान रहिये नहीं तो आपके लिए और लोग इसे ख़र्च कर देंगे।” ~ कार्ल सैंडबर्ग


Top 50 Quotes on Good Time in Hindi

“जब तक आप अपना मूल्य नहीं समझेंगे तब तक आप अपने समय की महत्ता नहीं समझेंगे। जब तक आप अपने समय की महत्ता नहीं समझेंगे आप उसका कुछ नहीं करेंगे।” ~ एम्. स्कोट पेक


“समय और ज्वार किसी का इंतज़ार नहीं करते।”


“एक अच्छा रवैया एक अच्छे दिन का निर्माण करता है और एक अच्छा दिन एक अच्छे महीने का और एक अच्छा महीना एक अच्छे साल का और एक अच्छा साल एक अच्छे जीवन का निर्माण करता है।”


“कल क्या होगा ये किसी नहीं पता, ज़िन्दगी एक सफ़र है, जिसमें किसी भी चीज़ की कोई गारंटी नहीं है।”


“अच्छा समय अच्छी यादें लाता है और बुरा समय अच्छी सीख।”


“इंतजार मत करो, जितना तुम सोचते हो समय उससे कहीं ज़्यादा तेजी से बीतता जा रहा है। “


“आप विलम्ब कर सकते हैं, पर समय नहीं-नहीं करेगा।” ~ बेंजामिन फ्रैंकलिन


“तुम्हारा पास समय बहुत कम है, किसी दूसरे का जीवन जीने में इसे बर्बाद न करें।”


“अतीत चला गया उसके लिए अपना समय खराब मत करिये। भविष्य के सपने मत देखिये वह कभी नहीं आएगा, केवल वर्तमान आपके पास है-वर्तमान में जियो।”


“जो लोग मौज-मस्ती के लिए समय नहीं निकाल पाते वह देर-सबेर बीमारी के लिए समय निकाल लेते हैं।” ~ जॉन वानामैकर


“वो जो अपना भविष्य आनंदमय बनाना चाहता है उसे अपना वर्तमान नहीं बर्वाद करना चाहिए।” ~ रोजर बार्ब्सन


“मुझे ये लगता है कि समय सभी चीजों को परिपक्व कर देता है; समय के साथ सभी चीजें उजागर हो जाती हैं; समय सत्य का प्रणेता है।” ~ फ़्रन्किओस राबेलैस


“भविष्य की चिंता में ख़ुद को मत डुबोइए अभी जो पल मला है उससे जीइए।” ~ फ्रेडरिक शीलर


“बीते समय के लिए मत रोइए, वह चला गया और भविष्य की चिंता करना छोड़ो क्योंकि वह अभी आया ही नहीं है, वर्तमान में जियो, इसे सुन्दर बनाओ।” ~ गौतम बुद्ध


“मेरे विचार से, अपने जीवन में कुछ शांत समय बीताना बहुत आवश्यक है।” ~ मरिएल हेमिंग्वे


“ये जानिये की जो समय आपको मिला है उसे कैसे जियें।” ~ डारियो फ़ो


“लोग समय नष्ट करने की बात करते हैं, जबकि धीरे-धीरे समय उन्हें नष्ट करता रहता है।” ~ डीओंन बौसीकाउल्ट


“समय धन है।” ~ बेंजामिन फ्रैंकलिन


“समय आपके जीवन का सिक्का है। आपके पास बस यही एक सिक्का है और सिर्फ़ आप ही तय कर सकते हैं कि इसे कैसे ख़र्च करना है।”


“समय, जिसके दांत सब कुछ चबा जाते हैं, वह सत्य के सामने शक्तिहीन है।” ~ थोमस हक्सले


“समय वह है जिसे हम सबसे ज़्यादा चाहते हैं, पर जिसे हम सबसे ग़लत तरीके से उपयोग करते हैं।” ~ विल्लियम पेन


“जब आपके पास इसे सही से करने का समय नहीं है तो इसे ख़त्म करने का समय कब होगा? ” ~ जॉन वूडेन


“बीता हुआ समय कभी वापस नहीं आता।” ~ बेंजामिन फ्रैंकलिन


“समय वह स्कूल है जिसमे हम सीखते हैं, समय वह आग है जिसमे हम जलते हैं।” ~ डेलमोर स्वार्त्ज़


“प्रकृति के सब काम धीरे-धीरे होते है।” ~ बेनामी


“भविष्य के बारे में सबसे अच्छी चीज ये है कि वह एक-एक दिन कर के आता है।” ~ अब्राहम लिंकन


“पैसा बर्वाद करने से बस आपके पास पैसा नहीं होगा, लेकिन समय बर्वाद करके आप ज़िन्दगी का एक हिस्सा खो देते हैं।” ~ माइकल लीबोईफ


“समय किसी की प्रतीक्षा नहीं करता।” ~ बेनामी


“समय एक दिशा में बढ़ता है, यादें दूसरी।” ~ विल्लियम गिब्सन


“हमें दिन याद नहीं रहता लेकिन अच्छे बुरे लम्हे हमेशा याद रहते हैं।” ~ बेनामी


“समय के साथ ज़िन्दगी के नए चरण पर चले जाना चाहिए, एक ही चीज़ पर अटके नहीं रहना चाहिए, मतलब सदा गतिमान रहो।” ~ बेनामी


“जब संदेह में हों, तो और समय लें।” ~ जॉन जिमरमैन


“समय सबसे बुद्धिमान सलाहकार है।” ~ पेरिक्लेस


“मुझे घड़ी पर शाशन करना है, उससे शाषित नहीं होना।” ~ गोल्डा मेएर


“समय महान चिकित्सक है।”


“वही व्यक्ति अपने जीवन के एक घंटा बर्बाद करने का दुस्साहस कर सकता है जो क़ीमत नहीं जनता हो” ~ चार्ल्स डार्विन


“व्यक्ति समय की महत्त्व को पूरी तहर तब समझता है, उसके लिए बहुत कम समय बचा रहता है” ~ P.W लिचफिल्ड


“अपना समय क्रोध, पछतावा, चिंता तथा ईर्ष्या में मत ज़ाया करें। दुखी रहने के लिए ज़िन्दगी बहुत छोटी है” ~ रॉय टी. बेनेट


“व्यस्त रहना महत्त्वपूर्ण नहीं है, क्योकि चीटियाँ भी व्यस्त रहती है, महत्त्वपूर्ण यह है कि आप किस कार्य में व्यस्त है” ~ हेनरी डेविड


“बीते समय के लिए मत रोइए, वह चला गया और भविष्य की चिंता करना छोड़ो क्योंकि वह अभी आया ही नहीं है, वर्तमान में जियो, इसे सुन्दर बनाओ” ~ गौतम बुद्ध


“समय मुफ्त में मिलता है, परंतु यह अनमोल है। आप इसे अपना नहीं सकते, लेकिन आप इसका उपयोग कर सकते हैं। आप इसे रख नहीं सकते, पर आप इसे ख़र्च कर सकते हैं। एक बार आपने इसे खो दिया, तो वापस कभी इसे पा नहीं पाएंगे” ~ हार्वे मैके


“मैंने ज़िन्दगी के लिए कुछ समय निकाल लिया” जेम्स एल. ब्रूक्स


“यदि आप एक समय में दो कार्य कर रहे है, तो इसका अर्थ है कि आप दोनों ही कार्य नहीं कर रहे है” ~ सायरस


“सिर्फ़ एक ही चीज़ है जो हमारे समय से अधिक कीमती है, वह यह कि हम इसे किस पर ख़र्च कर रहे हैं” ~ लियो क्रिस्टोफर


“वह जो अपना भविष्य आनंदमय बनाना चाहता है उसे अपना वर्तमान बर्बाद नहीं करना चाहिए” ~ रोजर बार्ब्सन


समय पर 4 और प्रसिद्ध कथन

“खोया हुआ समय फिर कभी नहीं मिलता।” ~ बेंजामिन फ्रैंकलिन

“धैर्य और समय, ये दो सबसे शक्तिशाली योद्धा हैं।” ~ लियो टॉल्स्टॉय (वॉर एंड पीस)

“समय सबसे क़ीमती चीज़ है, जिसे इंसान ख़र्च कर सकता है।” ~ थियोफ्रेस्टस

“एक मिनट देर से पहुँचने से अच्छा है, तीन घंटे पहले पहुँच जाना।” ~ विलियम शेक्सपियर

स्टेटस के लिए समय पर 10 छोटे विचार

  1. अच्छा समय आता नहीं, मेहनत से बनाया जाता है।
  2. बुरा समय भी बीत जाएगा, बस हिम्मत मत छोड़ना।
  3. घड़ी की सुइयाँ रुकती नहीं, आप क्यों रुके हैं?
  4. यादगार पल वही हैं, जो अपनों के साथ बिताए।
  5. वक़्त सबको मिलता है, क़ीमत कोई कोई समझता है।
  6. आज का पल ही असली तोहफ़ा है।
  7. समय दो, तो रिश्ते भी समय देते हैं।
  8. जो वक़्त पर जागा, वही आगे भागा।
  9. अच्छे दिन की शुरुआत, अच्छी सोच से होती है।
  10. बीता कल सबक़ है, आने वाला कल उम्मीद, और आज सबसे बड़ा मौक़ा।

समय का सही उपयोग करने के 7 आसान तरीक़े

  1. दिन की शुरुआत एक सूची से: रात को अगले दिन के 3 सबसे ज़रूरी काम लिख लें।
  2. सबसे ज़रूरी काम सबसे पहले: सुबह की ताज़ा ऊर्जा सबसे कठिन काम में लगाएँ।
  3. फ़ोन का समय तय करें: सोशल मीडिया दिन में तय समय पर ही देखें।
  4. टालने की आदत तोड़ें: जो काम 2 मिनट में हो सके, तुरंत कर दें।
  5. “ना” कहना सीखें: हर काम और हर बुलावे के लिए हाँ कहना आपका समय छीन लेता है।
  6. अपनों के लिए समय रखें: यादगार पल परिवार और दोस्तों के साथ ही बनते हैं।
  7. आराम भी ज़रूरी है: पूरी नींद और थोड़ा आराम, अगले दिन के समय को बेहतर बनाते हैं।

समय के सही उपयोग पर किताबें

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

समय पर सबसे प्रसिद्ध दोहा कौन सा है?

कबीर का दोहा “काल करे सो आज कर, आज करे सो अब। पल में परलय होएगी, बहुरि करेगा कब॥” सबसे प्रसिद्ध है, जो टालने की आदत छोड़ने की सीख देता है।

“समय और ज्वार किसी का इंतज़ार नहीं करते” का क्या मतलब है?

जैसे समुद्र का ज्वार अपने समय पर आता और जाता है, वैसे ही समय भी किसी के लिए नहीं रुकता। इसलिए मौक़े का सही समय पर उपयोग करना चाहिए।

अच्छा समय कैसे लाएँ?

रोज़ के छोटे कामों को समय पर पूरा करके, सही आदतें बनाकर, और बुरे समय में धीरज और मेहनत बनाए रखकर।

बुरे समय में क्या करें?

धीरज रखें, शिकायत की जगह छोटे छोटे कदम उठाएँ, अपनों से बात करें, और याद रखें कि हर समय बदलता है। रहीम भी कहते हैं कि अच्छे दिन आते ही काम बनते देर नहीं लगती।

क्या इन विचारों को स्टेटस में लगा सकते हैं?

हाँ, ऊपर दिए छोटे विचार और अनमोल वचन व्हाट्सएप या सोशल मीडिया स्टेटस के लिए अच्छे हैं।

ये भी पढ़ें

समय पर कौन सा विचार आपको सबसे ज़्यादा पसंद आया, कमेंट में ज़रूर बताइए। हमारे वीडियो देखने के लिए Storyshala YouTube चैनल से जुड़िए।

नोट: इस लेख में Amazon के affiliate लिंक हैं। इनसे ख़रीदारी करने पर Storyshala को छोटा कमीशन मिलता है, आपके लिए क़ीमत नहीं बदलती।

यह लेख काम का लगा? अपनों को भेजें

यह भी पढ़ें

Leave a Comment