सफलता पर महान लोगों के 50 अनमोल विचार (Success Quotes in Hindi): अर्थ और सही स्रोत के साथ

अपडेट: 11 मिनट में पढ़ें

Top 50 Quotes of great people on Success in Hindi: सफलता पर महान लोगों के अनमोल वचन

आज मैं आपसे Top 50 Quotes of great people on Success in Hindi: सफलता पर महान लोगों के अनमोल वचन आपसे साझा करूँगा। जिससे आपको जोश, जूनून, जज्बा और ज़िंदगी में बेहतर काम करने का मोटिवेशन मिलेगा तो चलिए शुरू करते है सफलता पर महान लोगों के पहले अनमोल वचन से।

सफलता पर महान लोगों के विचार एक ही बात अलग अलग तरह से कहते हैं: असफलता रास्ते का हिस्सा है, धीरज और मेहनत के बिना कुछ नहीं मिलता, और असली जीत ख़ुद पर जीत है। नीचे 50 विचार हैं। सूची के बाद 8 सबसे असरदार विचारों का अर्थ और स्रोत है, और उन विचारों का सच भी जो इंटरनेट पर ग़लत नाम से फैले हैं।

छोटा जवाब: सफलता पर 5 सबसे असरदार विचार

  1. “सफल आदमी बनने के बजाय मूल्यवान आदमी बनने की कोशिश कीजिए।” (अल्बर्ट आइंस्टीन)
  2. “मैं बार बार असफल हुआ हूँ, और इसीलिए मैं सफल होता हूँ।” (माइकल जॉर्डन)
  3. “हमेशा याद रखिए कि सफल होने का आपका अपना संकल्प किसी भी और चीज़ से ज़्यादा ज़रूरी है।” (अब्राहम लिंकन)
  4. “जिसने अपने को वश में कर लिया है, उसकी जीत को देवता भी हार में नहीं बदल सकते।” (गौतम बुद्ध)
  5. “परिश्रम सौभाग्य की जननी है।” (बेंजामिन फ्रैंकलिन)
Top 50 Quotes of great people on Success in Hindi
Top 50 Quotes of great people on Success in Hindi

“यदि आप सफलता चाहते हैं तो इसे अपना लक्ष्य ना बनाइये, सिर्फ़ वह करिए जो करना आपको अच्छा लगता है और जिसमे आपको विश्वास है और खुद-बखुद आपको सफलता मिलेगी।” ~ डेविड फ्रोस्ट


“मैं अपनी ज़िन्दगी में बार-बार असफल हुआ हूँ और इसीलिए मैं सफल होता हूँ।”~ माइकल जार्डन


“अधिकतर महान लोगों ने अपनी सबसे बड़ी सफलता अपनी सबसे बड़ी विफलता के एक क़दम आगे हांसिल की है।” ~ नेपोलियन हिल


“यदि हार की कोई सम्भावना ना हो तो जीत का कोई अर्थ नहीं है।”~ रोबेर्ट एच स्कूलर


“बोलने से पहले आपको दो बार सोचना चाहिए क्योंकि आपके शब्द, किसी के मन में सफ़लता या असफ़लता के बीज बों सकते हैं।”~ नेपोलियन हिल


सफल लोग दूसरों की मदद के लिए हमेशा अवसर तलाशते रहता है और वही असफल लोग कहते है “इससे भला मेरा क्या फायदा?”~ ब्रायन ट्रेसी


“मुश्किलें वह चीज़े होती है जो हमें तब दिखती है जब हमारा ध्यान लक्ष्य पर नहीं होता।”~ हेनरी फोर्ड


“इंतज़ार करना बंद करो, क्योंकि सही समय कभी नहीं आता।” ~नेपोलियन हिल


“महान सपने देखने वालों के महान सपने हमेशा पूरे होते हैं।” ~अब्दुल कलाम


Quotes of great people on Success in Hindi
Quotes of great people on Success in Hindi

“सफलता एक घटिया शिक्षक है। यह लोगों में यह सोच विकसित कर देता है कि वह असफल नहीं हो सकते।” ~बिल गेट्स


“कोई काम शुरू करने से पहले, स्वयम से तीन प्रश्न कीजिये “मैं ये क्यों कर रहा हूँ”, “इसके परिणाम क्या हो सकते हैं” “और क्या मैं सफल होऊंगा” और जब गहरई से सोचने पर इन प्रश्नों के संतोषजनक उत्तर मिल जायें, तभी आगे बढें।” ~चाणक्य


“जब आप किसी काम की शुरुआत करें, तो असफलता से मत डरें और उस काम को ना छोड़ें। जो लोग इमानदारी से काम करते हैं वह सबसे प्रसन्न होते हैं।” ~चाणक्य


“परिश्रम सौभाग्य की जननी है।” ~बेंजामिन फ्रैंकलिन


“जिसने अपने को वश में कर लिया है, उसकी जीत को देवता भी हार में नहीं बदल सकते।” ~ गौत्तम बुद्ध


“सफल आदमी बनने के बजाय एक महत्त्वपूर्ण आदमी बनने की सोचिये।”~अल्बर्ट आइंस्टीन


“इससे पहले कि सपने सच हों आपको सपने देखने होंगे।” ~अब्दुल कलाम


“धैर्य के माध्यम से कई लोग उन परिस्थितियों में भी सफल हो जाते हैं जो कि एक निश्चित असफलता जान पड़ती है।” ~बेंजामिन डीज्रैली


सफलता पर महान लोगों के अनमोल वचन
सफलता पर महान लोगों के अनमोल वचन

“एक सफल व्यक्ति वह है जो औरो द्वारा अपने ऊपर फेंके गए ईंटों से एक मज़बूत नीव बना सके।”~डेविड ब्रिंकले


“एक विचार लें। उस विचार को अपनी ज़िन्दगी बना लें। उसके बारे में सोचिये, उसके सपने देखिये, उस विचार को जिए। आपका मन, आपकी मांसपेशिया, आपके शरीर का हर एक अंग, सभी उस विचार से भरपूर हो और दुसरे सभी विचारों को छोड़ दे। यही सफ़लता का तरीक़ा हैं।”~स्वामी विवेकानन्द


“कार्य ही सफलता की बुनियाद है।”~पाब्लो पिकासो


“हमेशा याद रखिये कि सफलता के लिए किया गया आपका अपना संकल्प किसी भी और संकल्प से ज़्यादा महत्त्व रखता है।”~अब्राहम लिंकन


“असफलता से सफलता का सर्जन कीजिये। निराशा और असफलता, सफलता के दो निश्चित आधार स्तम्भ हैं।”~डेल कार्नेगी


“सफल होने के लिए, सफलता की इच्छा, असफलता के भय से अधिक होनी चाहिए।” ~बिल कासबी


“दृढ रहने की इच्छाशक्ति अक्सर सफलता और असफलता के बीच का अंतर होती है।”~ डेविड सर्नोफ्फ़


best-quotes-in-hindi
best-quotes-in-hindi

“जिस व्यक्ति ने कभी गलती नहीं कि उसने कभी कुछ नया करने की कोशिश नहीं की।” ~ अल्बर्ट आइंस्टीन


“जैसे ही भय आपके करीब आये, उसपर आक्रमण कर उसे नष्ट कर दीजिये।” ~चाणक्य


“खुद वह बदलाव बनिए जो दुनिया में आप देखना चाहते हैं।” ~ महात्मा गाँधी


“सिर्फ खड़े होकर पानी देखने से आप नदी नहीं पार कर सकते।” ~ रबिन्द्रनाथ टैगोर


“विपरीत परस्थितियों में कुछ लोग टूट जाते हैं, तो कुछ लोग-लोग रिकॉर्ड तोड़ते हैं।” ~शिव खेड़ा


“जिस व्यक्ति में सफलता के लिए आशा और आत्मविश्वास है, वही व्यक्ति उच्च शिखर पर पहुँचते हैं।” ~अज्ञात


“सच्चा प्रयास कभी निष्फल नहीं होता।” ~विल्सन


mahan logon ke anmol vachan
mahan logon ke anmol vachan

“लगातार प्रयत्न करने वाले लोगों की गोद में सफलता स्वयं आकर बैठ जाती हैं।” ~भारवि


“आत्मविश्वास सफलता का प्रमुख रहस्य है।” ~ इमर्सन


“जो पढ़ते हो, उसे अमल में लाना सीखो, यही उन्नति का मार्ग है।” ~स्वामी रामतीर्थ


“ध्येय की सफलता के लिए पूर्ण एकाग्रता और समर्पण आवश्यक है।” ~ब्राउन


“कुछ लोग सफलता के सपने देखते हैं जबकि अन्य व्यक्ति जागते हैं और कड़ी मेहनत करते हैं।” ~ महात्मा गांधी


“जीतने वाले अलग चीजें नहीं करते, वह चीजों को अलग तरह से करते हैं।” ~ शिव खेड़ा


“कुछ करने की इच्छा रखने वाले व्यक्ति के लिए इस दुनिया मैं कुछ भी असंभव नहीं है” ~अब्राहम लिंकन


“सफल होने के लिए, सफलता की इच्छा, असफलता के भय से अधिक होनी चाहिए।” ~बिल कासबी


“मुझे सफलता का मन्त्र नहीं पता, पर सभी को खुश करने का प्रयास करना ही असफलता का मन्त्र है। ~ बिल कासबी


“बार बार असफल होने पर भी उत्साह ना खोना ही सफलता है।”~ विंस्टन चर्चिल


“अधिकतर महान लोगों ने अपनी सबसे बड़ी सफलता अपनी सबसे बड़ी विफलता के एक क़दम आगे हांसिल की है।”~ नेपोलियन हिल


“यदि हार की कोई सम्भावना ना हो तो जीत का कोई अर्थ नहीं है।”~रोबेर्ट एच.स्कूलर


“जिसने अपने को वश में कर लिया है, उसकी जीत को देवता भी हार में नहीं बदल सकते।” ~गौत्तम बुद्ध


“कोई व्यक्ति अपने कार्यों से महान होता है, अपने जन्म से नहीं।” ~चाणक्य


Top 50 Quotes of great people on Success in Hindi

best quotes of great people in hindi
best quotes of great people in hindi

“महानता कभी ना गिरने में नहीं है, बल्कि हर बार गिरकर उठ जाने में है।” ~ कन्फ्यूशियस


“यदि आप दृढ संकल्प और पूर्णता के साथ काम करेंगे तो सफलता ज़रूर मिलेगी।” ~धीरूभाई अंबानी


सफलता पर 8 सबसे असरदार विचार, अर्थ और स्रोत के साथ

1. “सफल आदमी बनने के बजाय मूल्यवान आदमी बनने की कोशिश कीजिए।” (अल्बर्ट आइंस्टीन) अर्थ: सफलता वो है जो आपको मिलता है, मूल्य वो है जो आप दूसरों को देते हैं। जो दूसरों के काम आता है, सफलता उसके पीछे अपने आप आती है। ये बात 1955 में LIFE पत्रिका में आइंस्टीन के हवाले से छपी थी।

2. “मैं बार बार असफल हुआ हूँ, और इसीलिए मैं सफल होता हूँ।” (माइकल जॉर्डन) अर्थ: दुनिया के सबसे बड़े बास्केटबॉल खिलाड़ियों में गिने जाने वाले जॉर्डन ने ये बात 1997 के एक Nike विज्ञापन में कही थी, जिसमें उन्होंने अपनी चूकी हुई हज़ारों कोशिशें गिनाई थीं। हर असफलता अगली कोशिश की तैयारी है।

3. “सफलता एक घटिया शिक्षक है। ये होशियार लोगों को ये सोचने पर मजबूर कर देती है कि वो हार नहीं सकते।” (बिल गेट्स) अर्थ: लगातार जीत आदमी को लापरवाह बना देती है। बिल गेट्स ने ये बात अपनी किताब “The Road Ahead” (1995) में लिखी थी।

4. “हमेशा याद रखिए कि सफल होने का आपका अपना संकल्प किसी भी और चीज़ से ज़्यादा ज़रूरी है।” (अब्राहम लिंकन) अर्थ: साधन, मौक़े और लोग बाद में आते हैं, पहले अपना पक्का इरादा चाहिए। लिंकन ने ये बात 1855 में क़ानून पढ़ना चाह रहे एक युवक को लिखे पत्र में कही थी।

5. “जिसने अपने को वश में कर लिया है, उसकी जीत को देवता भी हार में नहीं बदल सकते।” (गौतम बुद्ध) अर्थ: बाहर की जीत छिन सकती है, ख़ुद पर जीत नहीं। ये भाव धम्मपद (गाथा 104 और 105) का है, जहाँ बुद्ध कहते हैं कि हज़ारों को जीतने से बड़ी जीत ख़ुद को जीतना है।

6. “परिश्रम सौभाग्य की जननी है।” (बेंजामिन फ्रैंकलिन) अर्थ: जिसे लोग किस्मत कहते हैं, वो अक्सर लंबी मेहनत का दिखने वाला हिस्सा होता है। ये पंक्ति फ्रैंकलिन की “Poor Richard’s Almanack” से है।

7. “इससे पहले कि सपने सच हों, आपको सपने देखने होंगे।” (डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम) अर्थ: लक्ष्य साफ़ दिखे बिना मेहनत भटक जाती है। कलाम छात्रों से हमेशा बड़े सपने देखने और उनके लिए मेहनत करने की बात कहते थे।

8. “सिर्फ़ खड़े होकर पानी देखने से आप नदी पार नहीं कर सकते।” (रवीन्द्रनाथ टैगोर) अर्थ: योजना और सोच ज़रूरी है, पर पहला क़दम उठाए बिना कुछ नहीं बदलता।

ग़लत नाम से फैले सफलता के कुछ विचार

ऊपर की सूची में तीन विचार ऐसे हैं जो जिनके नाम से फैले हैं, उनके नहीं हैं। इन्हें सूची में रहने दिया है, पर सही जानकारी ये है:

  • “महानता कभी ना गिरने में नहीं है, बल्कि हर बार गिरकर उठ जाने में है।” ये कन्फ्यूशियस का नहीं, अंग्रेज़ लेखक ओलिवर गोल्डस्मिथ का कथन है, जो उनकी किताब “The Citizen of the World” (1762) में मिलता है।
  • “बार बार असफल होने पर भी उत्साह ना खोना ही सफलता है।” ये विंस्टन चर्चिल के नाम से बहुत फैला है, पर चर्चिल के लेखन या भाषणों में इसका कोई प्रमाण नहीं मिलता।
  • “खुद वह बदलाव बनिए जो दुनिया में आप देखना चाहते हैं।” ये ठीक इन शब्दों में महात्मा गांधी का नहीं है। 1913 में उन्होंने लिखा था कि अगर हम ख़ुद को बदल सकें, तो दुनिया की प्रवृत्तियाँ भी बदल जाएँगी। प्रसिद्ध पंक्ति उसी का छोटा रूप है।

महान लोगों के विचारों को आदत कैसे बनाएँ

  1. एक हफ़्ता, एक विचार: इस सूची से एक विचार चुनिए और पूरे हफ़्ते उसी को फ़ोन की स्क्रीन या डायरी में रखिए।
  2. विचार को एक काम से जोड़िए: जैसे “परिश्रम सौभाग्य की जननी है” पढ़ा, तो रोज़ 30 मिनट का एक तय काम।
  3. असफलता का हिसाब रखिए: जॉर्डन और गोल्डस्मिथ की बात याद रखिए, गिरना नहीं, गिरकर न उठना हार है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

सफलता पर सबसे अच्छा विचार कौन सा है?

हर किसी के लिए अलग, पर सबसे ज़्यादा उद्धृत होने वालों में आइंस्टीन का “सफल नहीं, मूल्यवान बनिए” और लिंकन का “अपना संकल्प सबसे ज़रूरी है” हैं।

“Our greatest glory is not in never falling” किसका कथन है?

ये कन्फ्यूशियस का नहीं, ओलिवर गोल्डस्मिथ का है, उनकी किताब “The Citizen of the World” (1762) से।

“Success is going from failure to failure without loss of enthusiasm” किसने कहा?

ये चर्चिल के नाम से फैला है, पर उनके लेखन या भाषणों में इसका प्रमाण नहीं मिलता। असली लेखक पक्के तौर पर पता नहीं है।

महान लोगों के विचार पढ़ने से क्या फ़ायदा है?

वो एक छोटे वाक्य में किसी की पूरी ज़िंदगी का अनुभव देते हैं। फ़ायदा तब है जब किसी एक विचार को रोज़ के किसी काम से जोड़ दें।

छात्रों के लिए सफलता का सबसे अच्छा विचार कौन सा है?

कलाम का “इससे पहले कि सपने सच हों, आपको सपने देखने होंगे” और फ्रैंकलिन का “परिश्रम सौभाग्य की जननी है”।

असफलता के बारे में सबसे प्रेरक विचार कौन सा है?

माइकल जॉर्डन का: “मैं बार बार असफल हुआ हूँ, और इसीलिए मैं सफल होता हूँ।”

आगे पढ़िए

ये भी पढ़ें :


तो दोस्तों इस आर्टिकल (Top 50 Quotes of great people on Success in Hindi) में बस इतना ही आपको ये आर्टिकल (Top 50 Quotes of great people on Success in Hindi) कैसी लगी हमें कमेन्ट कर के जरूर बताये। अगर आप इस बुक का कम्पलीट वीडियो समरी देखना चाहते है तो ऊपर दिए लिंक से देख सकते है। लेटेस्ट वीडियो को देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूले।

अपना बहुमूल्य समय देने के लिए आपका तहे दिल से शुक्रिया

Wish You All The Best

नोट: इस लेख में Amazon के affiliate लिंक हैं। इनसे ख़रीदारी करने पर Storyshala को छोटा कमीशन मिलता है, आपके लिए क़ीमत नहीं बदलती।

यह लेख काम का लगा? अपनों को भेजें

यह भी पढ़ें

Leave a Comment