मदर टेरेसा के 50 अनमोल वचन (Mother Teresa Quotes in Hindi): अर्थ, जीवन परिचय और सही स्रोत

अपडेट: 11 मिनट में पढ़ें

Top 50 Mother Teresa Quotes in Hindi: मदर टेरेसा के 50 अनमोल वचन

Top 50 Mother Teresa Quotes in Hindi : दोस्तों आज मैं आपसे Top 50 Mother Teresa Quotes in Hindi: मदर टेरेसा के 50 अनमोल वचन आपसे साझा करूँगा। जिससे आपको दूसरों की सेवा करना, सबसे प्रेम भाव रखना और ज़िंदगी में बेहतर काम करने का मोटिवेशन मिलेगा तो चलिए शुरू करते है मदर टेरेसा के पहले अनमोल वचन से।

मदर टेरेसा के सबसे प्रसिद्ध वचन प्रेम, सेवा, और छोटे कामों को बड़े प्रेम से करने के बारे में हैं। नीचे उनके 50 अनमोल वचन हैं। सूची के बाद 7 सबसे प्रसिद्ध वचनों का अर्थ, उनका छोटा जीवन परिचय, और वो पंक्तियाँ भी हैं जो उनके नाम से फैली तो बहुत हैं, पर उनकी लिखी नहीं हैं।

छोटा जवाब: मदर टेरेसा के 5 सबसे प्रसिद्ध वचन

  1. “अकेलापन और किसी के द्वारा न चाहे जाने की भावना सबसे भयानक ग़रीबी है।”
  2. “हम सभी महान कार्य नहीं कर सकते, लेकिन हम छोटे कार्य बड़े प्रेम से कर सकते हैं।”
  3. “शांति की शुरुआत मुस्कुराहट से होती है।”
  4. “यदि आप सौ लोगों को नहीं खिला सकते, तो एक को ही खिलाइए।”
  5. “यह महत्वपूर्ण नहीं कि आपने कितना दिया, बल्कि यह कि देते समय कितना प्रेम डाला।”
top-50-mother-teresa-quotes-in-hindi-by-storyshala
Top 50 Mother Teresa Quotes in Hindi

“यदि हमारे बीच कोई शांति नहीं है, तो वह इसलिए क्योंकि हम भूल गए हैं कि हम एक दूसरे से सम्बंधित है।” ~मदर टेरेसा


“अकेलापन सबसे भयानक ग़रीबी है।” ~मदर टेरेसा


“प्यार हर मौसम में होने वाला फल है और हर व्यक्ति के पहुँच के अन्दर है।” ~मदर टेरेसा


“प्यार के लिए भूख को मिटाना रोटी के लिए भूख की मिटने से कहीं ज़्यादा मुश्किल है।” ~मदर टेरेसा


“कई लोगों हमारे कार्य को व्यवसाय मानते हैं लेकिन हमारा व्यवसाय यीशु का प्रेम है।” ~मदर टेरेसा


“चमत्कार यह नहीं है कि हम यह काम करते हैं, बल्कि यह है कि ऐसा करने में हमें ख़ुशी मिलती है।”~मदर टेरेसा


“हम यही सोचते है कि हमारे किये हुए कार्य तो सागर में एक बूंद बराबर है, पर उस बूंद के बिना सागर का पानी कम ही होगा।” ~मदर टेरेसा


“यीशु ने कहा है कि एक दूसरे से प्रेम करो। उन्होंने यह नहीं कहा की समस्त संसार से प्रेम करो।” ~मदर टेरेसा


“पेड़, फूल और पौधे शांति में विकसित होते हैं, सितारे, सूर्य और चंद्रमा शांति से गतिमान रहते हैं, शांति हमें नयी संभावनाएँ देती है।” ~मदर टेरेसा


“यदि आप सौ लोगों को नहीं खिला सकते तो एक को ही खिलाइए।” ~मदर टेरेसा


Top 50 Mother Teresa Quotes in Hindi
Top 50 Mother Teresa Quotes in Hindi

“खूबसूरत लोग हमेशा अच्छे नहीं होते। लेकिन अच्छे लोग हमेशा खूबसूरत होते है।” ~मदर टेरेसा


“केवल धन देने भर से संतुष्ट न हों, धन पर्याप्त नहीं है, वह पाया जा सकता है लेकिन उन्हें आपके प्रेम की आवश्यकता है, तो जहाँ भी आप जायें अपना प्रेम सबमे बांटे।” ~मदर टेरेसा


“वे शब्द जो ईश्वर का प्रकाश नहीं देते अँधेरा फैलाते हैं।” ~मदर टेरेसा


“अकेलापन और किसी के द्वारा न चाहने की भावना का होना भयानक ग़रीबी के सामान है। ” ~मदर टेरेसा


“कुछ लोग आपकी ज़िन्दगी में आशीर्वाद की तरह कुछ लोग एक सबक की तरह।” ~मदर टेरेसा


मदर टेरेसा के 50 अनमोल वचन
मदर टेरेसा के 50 अनमोल वचन

“कल जा चुका है, कल अभी आया नहीं है, हमारे पास केवल आज है, चलिए शरुआत करते हैं।” ~मदर टेरेसा


“प्रेम एक ऐसा फल है, जो हर मौसम में मिलता है और जिसे सभी पा सकते हैं।” ~मदर टेरेसा


“दया और प्रेम भरे शब्द छोटे हो सकते हैं लेकिन वास्तव में उनकी गूँज अन्नत होती है।” ~मदर टेरेसा


“मैं चाहता हूँ की आप अपने पडोसी के लिए भी चिंतित हों, क्या आप जानते हैं कि आपका पडोसी है कौन?” ~मदर टेरेसा


“प्रत्येक वस्तु जो नहीं दी गयी है खो चुकी है।” ~मदर टेरेसा


“हम सभी ईश्वर के हाथ में एक क़लम के सामान है।” ~मदर टेरेसा


“प्रेम हर ऋतू में मिलने वाले फल की तरह है जो प्रत्येक की पहुँच में है।” ~मदर टेरेसा


best mother teresa quotes in hindi
best mother teresa quotes in hindi

“आप दुनिया में प्रेम फ़ैलाने के लिए क्या कर सकते हैं? घर जाइये और अपने परिवार से प्रेम कीजिये” ~मदर टेरेसा


“चलिए जब भी एक दूसरे से मिलें मुस्कान के साथ मिलें, यही प्रेम की शुरुआत है।” ~मदर टेरेसा


“यह महत्त्वपूर्ण नहीं है आपने कितना दिया, बल्कि यह है कि देते समय आपने कितने प्रेम से दिया।” ~मदर टेरेसा


“अगर आपको प्यार के कुछ शब्द सुनने है, तो पहले आपको कुछ प्यार के शब्द कहने भी पड़ेंगे। बिलकुल उसी तरह जैसे किसी दिए को जलाये रखने के लिए पहले उसमे तेल भी डालना पड़ता है।”~मदर टेरेसा


“लोग अवास्तविक, विसंगत और आत्मा केन्द्रित होते हैं फिर भी उन्हें प्यार दीजिये।” ~मदर टेरेसा


“जिस व्यक्ति को कोई चाहने वाला न हो, कोई ख़्याल रखने वाला न हो, जिसे हर कोई भूल चुका हो, मेरे विचार से वह किसी ऐसे व्यक्ति की तुलना में जिसके पास कुछ खाने को न हो, कहीं बड़ी भूख, कही बड़ी ग़रीबी से ग्रस्त है।” ~मदर टेरेसा


“एक जीवन जो दूसरों के लिए नहीं जीया गया वह जीवन नहीं है।” ~मदर टेरेसा


“मैं एक छोटी पेंसिल के समान हूँ जो ईश्वर के हाथ में है जो इस संसार को प्रेम का सन्देश भेज रहे हैं।” ~मदर टेरेसा


“अगर आप यह देखेंगे की लोग कैसे हैं तो आप के पास उन्हें प्रेम करने का समय नहीं मिलेगा।” ~मदर टेरेसा


mother teresa ke anmol vachan
mother teresa ke anmol vachan

“शांति की शुरुआत मुस्कराहट से होती है।” ~मदर टेरेसा


“प्रेम कभी कोई नापतोल नहीं करता, वह बस देता है।” ~मदर टेरेसा


“जो आपने कई वर्षों में बनाया है वह रात भर में नष्ट हो सकता है तो भी क्या आगे बढिए उसे बनाते रहिये।” ~मदर टेरेसा


“सबसे बड़ी बीमारी कुष्ठ रोग या तपेदिक नहीं है, बल्कि अवांछित होना ही सबसे बड़ी बीमारी है।” ~मदर टेरेसा


“अनुशासन लक्ष्यों और उपलब्धि के बीच पुल है।” ~मदर टेरेसा


“अगर हमारे मन को शांति नहीं है तो इसकी कारण है कि हम यह भूल गये है कि हम एक दुसरे के हैं।” ~मदर टेरेसा


“छोटी चीजों में वफादार रहिये क्योंकि इन्हीं में आपकी शक्ति निहित है।” ~मदर टेरेसा


“जब भी कभी एक दूसरे से मिलों तो मुस्कुराहट के साथ मिलों, यही तो प्रेम की शुरुआत है।” ~मदर टेरेसा


“सिर्फ ख़ुद के लिए ज़िया गया जीवन कोई जीवन नहीं होता है।” ~मदर टेरेसा


“किसी के द्वारा नहीं चाहने की भावना और अकेलापन होना यह भयंकर ग़रीबी के समान है।” ~मदर टेरेसा


“एक कल जो कब का गुजर चुका है और एक कल जो अभी तक आया नहीं है, हमारे पास केवल आज ही है, तो चलिए अभी से शुरुआत करते हैं।” ~मदर टेरेसा


“हर छोटी से छोटी चीज में भी ईमानदार रहिये क्योंकि इसी में आपकी शक्ति निर्भर करती है” ~मदर टेरेसा


“आप अपनी ज़िंदगी में प्यार फ़ैलाने के लिए क्या कर सकते हैं? तो एक उपाय हैं घर जाइये और अपने परिवार से प्यार कीजिये।” ~मदर टेरेसा


“हम सभी जीवन में महान कार्य नहीं कर सकते हैं लेकिन हम जो भी कार्य करे उसे प्रेम से कर सकते हैं।” मदर टेरेसा


“ज़रूरी नहीं कि सुंदर लोग हमेशा अच्छे हो, लेकिन अच्छे लोग हमेशा सुंदर होते है” ~मदर टेरेसा


monther-teresa-quotes
monther-teresa-quotes

“आप जहाँ भी जाए सिर्फ़ प्यार ही फैलाए, जो भी आपके पास आये वह और ज़्यादा खुश होकर लौटे।” ~मदर टेरेसा


“आप अपनी ज़िंदगी में प्यार फ़ैलाने के लिए क्या कर सकते हैं? तो एक उपाय हैं घर जाइये और अपने परिवार से प्यार कीजिये।” ~मदर टेरेसा


मदर टेरेसा के 7 सबसे प्रसिद्ध वचन, अर्थ के साथ

1. “अकेलापन और किसी के द्वारा न चाहे जाने की भावना सबसे भयानक ग़रीबी है।” अर्थ: पेट की भूख रोटी से मिटती है, पर अकेलेपन की भूख सिर्फ़ प्रेम और साथ से। मदर टेरेसा ने कोलकाता की गलियों में यही देखा था: लोग भूख से कम, इस एहसास से ज़्यादा टूटते हैं कि उनकी किसी को परवाह नहीं।

2. “सबसे बड़ी बीमारी कुष्ठ रोग या तपेदिक नहीं है, बल्कि अवांछित होना है।” अर्थ: शरीर की बीमारी का इलाज है, पर “मैं किसी के काम का नहीं” वाली भावना का इलाज सिर्फ़ इंसान दे सकता है। किसी का हाल पूछ लेना भी सेवा है।

3. “हम सभी महान कार्य नहीं कर सकते, लेकिन हम छोटे कार्य बड़े प्रेम से कर सकते हैं।” अर्थ: हर किसी के पास बड़ा मंच नहीं होता, पर हर किसी के पास रोज़ के छोटे काम होते हैं। उन्हें प्रेम से करना ही बड़ा काम है।

4. “शांति की शुरुआत मुस्कुराहट से होती है।” अर्थ: दुनिया की शांति घर से, और घर की शांति एक मुस्कुराहट से शुरू होती है। ये सबसे सस्ता और सबसे असरदार दान है।

5. “यदि आप सौ लोगों को नहीं खिला सकते, तो एक को ही खिलाइए।” अर्थ: “मैं सबकी मदद नहीं कर सकता” सोचकर रुक जाना सबसे आसान बहाना है। एक की मदद भी पूरी मदद है।

6. “यह महत्वपूर्ण नहीं कि आपने कितना दिया, बल्कि यह कि देते समय कितना प्रेम डाला।” अर्थ: दान की क़ीमत रक़म से नहीं, भाव से तय होती है। इज़्ज़त के साथ दिया गया थोड़ा, दिखावे के साथ दिए गए ज़्यादा से बड़ा है।

7. “छोटी चीज़ों में वफ़ादार रहिए, क्योंकि इन्हीं में आपकी शक्ति निहित है।” अर्थ: बड़े भरोसे की नींव छोटे वादों पर टिकती है। जो छोटी बात निभाता है, लोग उसे बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपते हैं।

मदर टेरेसा के नाम से फैली वो पंक्तियाँ, जो उनकी लिखी नहीं हैं

ऊपर की सूची में कुछ पंक्तियाँ ऐसी हैं जो मदर टेरेसा के नाम से बहुत फैली हैं, पर उनकी लिखी नहीं हैं। इन्हें सूची में रहने दिया है, पर सच जानना ज़रूरी है:

  • “लोग अवास्तविक, विसंगत और आत्म केंद्रित होते हैं, फिर भी उन्हें प्यार दीजिए” और “जो आपने कई वर्षों में बनाया है, वो रात भर में नष्ट हो सकता है, फिर भी बनाते रहिए”: ये दोनों पंक्तियाँ अमेरिकी लेखक केंट एम. कीथ (Kent M. Keith) की “The Paradoxical Commandments” से हैं, जो उन्होंने 1968 में लिखी थीं। इसका एक रूप कोलकाता में मदर टेरेसा के बच्चों के घर की दीवार पर लिखा मिला था, इसीलिए ये उनके नाम से फैल गईं। “Mother Teresa poem” के नाम से जो “Anyway” कविता मिलती है, वो यही है।
  • “अनुशासन लक्ष्यों और उपलब्धि के बीच पुल है।” ये अमेरिकी लेखक और वक्ता जिम रॉन (Jim Rohn) का कथन है।

मदर टेरेसा: एक नज़र में

बातजानकारी
असली नामअंजेज़े गोंजा बोयाजियू (Anjezë Gonxhe Bojaxhiu)
जन्म26 अगस्त 1910, स्कोप्जे (आज का उत्तर मैसेडोनिया)
भारत आईं1929
मिशनरीज़ ऑफ़ चैरिटी की स्थापना1950, कोलकाता
नोबेल शांति पुरस्कार1979
भारत रत्न1980
निधन5 सितंबर 1997, कोलकाता
संत की उपाधि4 सितंबर 2016 (कलकत्ता की संत टेरेसा)

मदर टेरेसा पर किताबें

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मदर टेरेसा का सबसे प्रसिद्ध वचन कौन सा है?

“अकेलापन और न चाहे जाने की भावना सबसे भयानक ग़रीबी है” और “हम छोटे कार्य बड़े प्रेम से कर सकते हैं”, ये दोनों सबसे ज़्यादा उद्धृत होते हैं।

मदर टेरेसा के बारे में कुछ बातें बताइए।

उनका जन्म 26 अगस्त 1910 को स्कोप्जे में हुआ। 1929 में वो भारत आईं, 1950 में कोलकाता में मिशनरीज़ ऑफ़ चैरिटी बनाई, 1979 में नोबेल शांति पुरस्कार और 1980 में भारत रत्न मिला। 5 सितंबर 1997 को कोलकाता में उनका निधन हुआ।

क्या “फिर भी” (Anyway) कविता मदर टेरेसा ने लिखी थी?

नहीं। ये केंट एम. कीथ की “The Paradoxical Commandments” (1968) का रूप है, जो मदर टेरेसा के बच्चों के घर की दीवार पर लिखा मिला था।

मदर टेरेसा को नोबेल पुरस्कार कब मिला?

1979 में, नोबेल शांति पुरस्कार।

मदर टेरेसा को भारत रत्न कब मिला?

1980 में।

“Do small things with great love” का मतलब क्या है?

हर कोई बड़े काम नहीं कर सकता, पर रोज़ के छोटे काम भी बड़े प्रेम से किए जा सकते हैं, और वही असली सेवा है।

मदर टेरेसा के अनुसार सबसे बड़ी ग़रीबी क्या है?

अकेलापन और किसी के द्वारा न चाहे जाने की भावना।

आगे पढ़िए

ये भी पढ़ें :


तो दोस्तों इस आर्टिकल (Top 50 Mother Teresa Quotes in Hindi) में बस इतना ही आपको ये आर्टिकल (Top 50 Mother Teresa Quotes in Hindi) कैसी लगी हमें कमेन्ट कर के जरूर बताये। लेटेस्ट वीडियो को देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूले।

अपना बहुमूल्य समय देने के लिए आपका तहे दिल से शुक्रिया

Wish You All The Best

नोट: इस लेख में Amazon के affiliate लिंक हैं। इनसे ख़रीदारी करने पर Storyshala को छोटा कमीशन मिलता है, आपके लिए क़ीमत नहीं बदलती।

यह लेख काम का लगा? अपनों को भेजें

यह भी पढ़ें

Leave a Comment