NEFT RTGS और IMPS में क्या अंतर होता है? (What is difference among NEFT, RTGS and IMPS)

NEFT RTGS और IMPS में क्या अंतर होता है? सम्पूर्ण जानकारी : दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम बात करेंगे कि NEFT, RTGS एवं IMPS फंड ट्रांसफर क्या होता है और इन तीनों में क्या अंतर है। हम आपको बता दें कि NEFT, RTGS एवं IMPS बैंक द्वारा पैसे ट्रांसफर करने की एक विधि है। जिसका उपयोग उपभोक्ता अपने जरूरतों के हिसाब से पैसे ट्रांसफर करने के लिए इन तीनों में से किसी एक विकल्प को चुनता है।

तो चलिए इस आर्टिकल के माध्यम से जानते हैं कि NEFT, RTGS, एवं IMPS का फुल फॉर्म क्या होता हैं इनका उपयोग पैसे ट्रांसफर करने के लिए कैसे किया जाता है और इन तीनों में क्या अंतर है इन सभी बातों के बारे में जानते हैं। आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

NEFT RTGS और IMPS में क्या अंतर होता है?

RTGS-और-IMPS-में-क्या-अंतर-होता-है
What is difference among NEFT, RTGS and IMPS

NEFT क्या होता है?

NEFT का फुल फॉर्म नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर होता है, जो एक नेशनल सेंट्रलाइज्ड पेमेंट सिस्टम है। इसका पूरा संचालन एवं कार्यभार भारतीय रिजर्व बैंक देखती है। NEFT के माध्यम से पैसे भेजने के लिए इंटरनेट बैंकिंग का उपयोग किया जाता है। आप इस मनी ट्रांसफर विधि (NEFT) द्वारा एक बैंक से दूसरे बैंक या एक ब्रांच से दूसरे ब्रांच पैसे आसानी से भेज सकते हैं। हालांकि NEFT विधि द्वारा भेजे गए पैसे दूसरे अकाउंट में तुरंत क्रेडिट नहीं होता हैं। इसमें लगभग दूसरे अकाउंट में पैसे क्रेडिट होने के लिए आधे घंटे से लेकर 12 घंटे तक का समय लगता है।

NEFT फंड ट्रांसफर द्वारा मिलने वाली सुविधाएं

  • एनईएफटी द्वारा आप साल के 365 दिन एवं 24×7 days पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं।
  • एनईएफटी सिस्टम के माध्यम से आप कितना भी Amount ट्रांसफर कर सकते हैं इसके लिए कोई लिमिट नहीं है।
  • आप बैंक ब्रांच जाकर या मोबाइल बैंकिंग द्वारा एनईएफटी फंड ट्रांसफर कर सकते हैं।
  • कई बैंक शाखाएँ एनईएफटी फंड ट्रांसफर करने के लिए शुल्क जारी करती है। जबकि कई बैंक शाखाएँ यह सुविधा अपने ग्राहकों को निशुल्क प्रदान करती है।

RTGS क्या होता है?

RTGS का फुल फॉर्म रियल टाइम ग्रॉस सेटेलमेंट होता हैं, अधिकतर बैंक के कस्टमर फंड ट्रांसफर करने के लिए RTGS विधि का उपयोग तुरंत पैसे भेजने के लिए करते हैं। क्योंकि इस पेमेंट विधि द्वारा बेनेफिशरी अकाउंट में तुरंत पैसे क्रेडिट हो जाते हैं। इसी खूबी के कारण ज्यादातर लोग इस पेमेंट विधि का उपयोग तुरंत पैसे भेजने के लिए करते हैं। आरटीजीएस पेमेंट विधि द्वारा कम से कम 2 लाख रुपए ट्रांसफर करना अनिवार्य है। हम आपको बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक ने अब आरटीजीएस पेमेंट विधि के अवधि को बढ़ा दिया है। क्योंकि अब आरटीजीएस फंड ट्रांसफर करने की सुविधा दिन के 24 घंटे एवं साल के पूरे 365 दिन मिलती है।

RTGS फंड ट्रांसफर द्वारा मिलने वाली सुविधाएं

  • आरटीजीएस फंड ट्रांसफर की सुविधा आप साल के 365 दिन एवं 24 घंटे ले सकते हैं।
  • आरटीजीएस फंड ट्रांसफर द्वारा आप कम से कम 2 लाख रुपए भेज सकते हैं। जबकि अधिकतम राशि भेजने की कोई सीमा नहीं है।
  • आरटीजीएस के माध्यम से फंड ट्रांसफर करने पर बैंक 5 लाखों रुपए पर 30 रुपए चार्ज करती है।
  • आरटीजीएस द्वारा भेजा गया पैसा बेनेफिशरी के अकाउंट में तुरंत क्रेडिट होता है।

IMPS क्या होता है?

आइएमपीएस (IMPS) का फुल फॉर्म इमीडिएट मोबाइल पेमेंट सर्विस होता है। यह सुविधा आपके लिए 24 घंटे उपलब्ध रहता है। हम आपको बता दें कि आईएमपीएस (IMPS) पेमेंट की सर्विस NPCI यानी नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा प्रदान की जाती है। आप इस पेमेंट सर्विस के माध्यम से तुरंत किसी भी अकाउंट में पैसा भेज सकते हैं। इसमें आप 1 रुपए से लेकर कितना भी बड़ा अमाउंट आसानी से बेनेफिशरी के अकाउंट में भेज सकते हैं। यह पैसा बेनेफिशरी के अकाउंट में बिना देरी किए तुरंत क्रेडिट होता है। यदि ऐसे में आप बेनेफिशरी के अकाउंट में तुरंत पैसा भेजना चाहते हैं, तो आपके लिए IMPS बेहतरीन फंड ट्रांसफर सिस्टम है।

IMPS फंड ट्रांसफर द्वारा मिलने वाली सुविधाएं

  • आइएमपीएस फंड ट्रांसफर साल के 24 घंटे पैसे भेजने की सहूलियत प्रदान करता है।
  • आइएमपीएस फंड ट्रांसफर द्वारा आप 1 रुपए से लेकर अधिकतम कितना भी रुपए भेज सकते हैं।
  • आइएमपीएस फंड ट्रांसफर द्वारा बेनेफिशरी के अकाउंट में तुरंत पैसा क्रेडिट हो जाता है।
  • आप आइएमपीएस फंड ट्रांसफर बैंक शाखा या मोबाइल बैंकिंग द्वारा कर सकते हैं।

NEFT, RTGS एवं IMPS में अंतर

NEFT RTGS और IMPS में क्या अंतर होता है?

NEFT-RTGS-और-IMPS-में-क्या-अंतर-होता-है-सम्पूर्ण-जानकारी
NEFT, RTGS और IMPS में क्या अंतर होता है?

NEFT और RTGS में अंतर

जहाँ एनईएफटी में लेनदेन के लिए कट ऑफ समय के लिए इंतजार करना पड़ता है वही आरटीजीएस में कट ऑफ समय के लिए इंतजार नहीं करना पड़ता है क्योंकि आरटीजीएस में लेनदेन तुरंत संसाधित होते हैं और पैसे आपके अकाउंट में तुरंत हस्तांतरित हो जाते हैं। जबकि एनईएफटी में फंड हस्तांतरित होने के लिए आधे घंटे से लेकर 24 घंटे का समय लगता है।

आरटीजीएस और आइएमपीएस में अंतर

जहाँ आप आइएमपीएस में एक रुपए से लेकर कितना भी बड़ा अमाउंट दूसरे के अकाउंट में ट्रांसफर कर सकते हैं। वही आरटीजीएस में फंड ट्रांसफर करने के लिए कम से कम 2 लॉख रुपए होने चाहिए। हालांकि आरटीजीएस में आप दो लाख से ज्यादा रुपए ट्रांसफर कर सकते हैं। जहाँ आरटीजीएस भारतीय रिजर्व बैंक के तहत आता है वही आइएमपीएस फंड ट्रांसफर का प्रबंधन भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम करती हैं।

NEFT और IMPS में अंतर

हालांकि दोनों फंड ट्रांसफर सिस्टम 24 घंटे सुविधा प्रदान करती है। लेकिन जहाँ आइएमपीएस फंड को तुरंत बेनेफिशरी के अकाउंट में क्रेडिट कर देता है। वही एनईएफटी में फंड ट्रांसफर होने में आधे घंटे से लेकर 24 घंटे का समय लगता है। जहाँ आईएमपीएस अपनी सुविधाए केवल ऑनलाइन उपलब्ध कराती है। वही एनईएफटी फंड ट्रांसफर की सुविधा ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों के रूप में उपलब्ध है।

ये भी पढ़ें:

अंतिम शब्द

दोस्तों हमने आपको इस आर्टिकल (NEFT RTGS और IMPS में क्या अंतर होता है?) के माध्यम से NEFT, RTGS और IMPS फंड ट्रांसफर के बारे में विस्तार से समझाया हैं। हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह आर्टिकल (NEFT RTGS और IMPS में क्या अंतर होता है?) जरूर पसंद आया होगा।

अगर ये पोस्ट (NEFT RTGS और IMPS में क्या अंतर होता है?) आपको पसंद आयी है तो इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कीजिये और अपने फसबूक, व्हाट्सएप, ट्विटर, इंस्टाग्राम और लिंकडिन अकाउंट के माध्यम से सोशल मीडिया पर भी शेयर करे और इस ब्लॉग को आगे बढ़ने में मदद करे। ऐसे ही बैंकिंग और फाइनेंस से जुड़ी खबरों के बारे में जानने के लिए हमारे वेबसाइट से जुड़े रहे। बहुत जल्द मिलते हैं एक नए आर्टिकल के साथ नमस्कार गुड बाय।

Leave a Comment