Brain Rules Book Summary in Hindi by John Medina: दिमाग के 12 नियम, पढ़ाई और काम के लिए

अपडेट: 15 मिनट में पढ़ें

आज की इस आर्टिकल Brain Rules Book Summary in Hindi by John Medina में हम मस्तिष्क के काम करने के 12 तरीकों को जानेंगे, इन्हें John Medina ने अपनी Book में Brain Rules का नाम दिया है। जिन्हें फॉलो करके हम अपने पढ़ने की, सीखने की और काम करने की पावर को 10 गुना तक बढ़ा सकते है चाहे आप एक स्टूडेंट हो , या जॉब वर्किंग हो या इवन टीचर ये 12 तरीके आपकी प्रोफेरमेन्स को नेक्स्ट लेवल पर ले जायेंगे और डेली लाइफ में आपके लिए चीजें आसान हो जाएगी। तो चलिए Brain Rules Book Summary शुरू करते हैं पहले रूल्स से

छोटा जवाब: “ब्रेन रूल्स” में मॉलिक्यूलर बायोलॉजिस्ट जॉन मेडिना (John Medina) दिमाग पर हुई रिसर्च को 12 आसान नियमों में समझाते हैं। सबसे बड़ी सीख: व्यायाम, अच्छी नींद और कम तनाव से दिमाग सबसे अच्छा काम करता है; दिमाग उबाऊ चीज़ों पर ध्यान नहीं देता; दोहराने से याद पक्की होती है; और देखी हुई चीज़ (चित्र) सुनी हुई बात से ज़्यादा याद रहती है।

विषय सूची

दिमाग के 12 नियम: एक नज़र में

नियमकिताब में नामएक लाइन में
1Survivalहमारा दिमाग भी शरीर की तरह विकास (evolution) से बना है
2Exerciseव्यायाम से दिमाग की ताक़त बढ़ती है
3Sleepअच्छी नींद, अच्छी सोच
4Stressतनाव में दिमाग अच्छी तरह नहीं सीखता
5Wiringहर दिमाग की वायरिंग अलग होती है
6Attentionउबाऊ चीज़ों पर दिमाग ध्यान नहीं देता
7Memoryयाद रखना है तो दोहराइए
8Sensory integrationएक साथ ज़्यादा इंद्रियों का इस्तेमाल कीजिए
9Visionदेखना, बाक़ी सब इंद्रियों से आगे है
10Musicसंगीत सीखने या सुनने से सोचने की क्षमता बढ़ती है
11Genderपुरुष और महिला के दिमाग में कुछ अंतर होते हैं
12Explorationहम स्वभाव से खोजी हैं, सीखते रहना हमारा गुण है

(ये क्रम इस लेख का है, किताब के नए संस्करण में नियमों का क्रम थोड़ा अलग है।)

📚 पूरी किताब पढ़ना चाहते हैं? ब्रेन रूल्स Amazon पर: हिंदी संस्करण · English edition

Brain Rules Book Summary in Hindi

Rule 1: हमारा मस्तिष्क समय के साथ विकसित हुआ है।

Brain Rules Book Summary जब भी बात evolution की आती है तो हम केवल बॉडी के बारे में सोचने लगते हैं, परन्तु सच तो ये है कि brain की evolution भी बॉडी जितनी इम्पोर्टेन्ट है। हमारा मस्तिष्क समय के साथ उभरती नई समस्याओं को हल करने के लिए विकसित हुआ।

मस्तिष्क की evolution ने ही हमें लोगो की भावानाओ को समझने में सक्षम बनाया। यदि हम दूसरों को न समझते तो एक समाज नहीं बनता और हम कभी भी धरती के सबसे शक्तिशाली प्राणी नहीं बन पाते।

Rule 2: एक्सरसाइज से ब्रेन की पावर बढ़ती है

एक्सरसाइज से आपके brain को blood मिलता है, जिसमे ग्लूकोज और oxygen होता है। ये न केवल brain को एनर्जी देता है बल्कि ये Toxic (विषैले) इलेक्ट्रॉनों को भी बाहर निकलते हैं। इससे हमारे शरीर में मौजूद प्रोटीन्स (proteins) को neutrons से सम्पर्क बनाए रखने में भी सहायता होती है।

व्यायाम आपके शरीर को आपके द्वारा खाए गए भोजन से ऊर्जा प्रदान करने में सहायक है। जब आप व्यायाम करते हैं, तो आपके शरीर के सभी ऊतकों (tissues) में रक्त का प्रवाह बढ़ता हैं। और जैसे-जैसे आपका रक्त प्रवाह (Blood Pressor) बढ़ता है, आपका शरीर भी नई रक्त वाहिकाओं (blood vessels) का उत्पादन करना शुरू कर देता है।

इससे रक्त को अपना काम जैसे कि, विटामिन (Vitamins) और खनिज (Minerals) को इधर-उधर ले जाने और गंदगी से छुटकारा पाने में आसानी होती है।

Evolution भी इस बात का उदाहरण देती है कि हमारे पूर्वज व्यायाम करते थे। मान के चलते हैं कि होमो सेपियन्स भोजन की खोज में प्रति दिन 10 से 20 किलोमीटर तक चला करते होंगे। इसका अर्थ यह है कि व्यायाम के निरंतर अभ्यास से ही हमारा दिमाग विकसित हुआ है।

Rule 3: अच्छी नींद , अच्छा जीवन

हर व्यक्ति का एक Natural Sleep Cycle होता है। जिसे फॉलो करने पर आप बेहतर सोचते और महसूस करते हैं। आखिर नींद करती क्या है जो इसे इतना आवशयक बनाता है? सीधे शब्दों में कहें तो नींद हमारे दिमाग और शरीर को आराम देती है, जिससे वो नए से हो जाते हैं। जब आप पर्याप्त नींद नहीं लेते हैं तो आपकी फोकस करने की पावर, ब्रेन फंक्शन मेमोरी, मूड और लॉजिकल थिंकिंग वक़्त के साथ डैमेज होता है

ऑथर का कहना है की असल में हमारा ब्रेन सोने के दौरान भी रेस्ट नहीं कर रहा होता है, वो दिन भर की इनफार्मेशन को प्रोसेस, और चीजों को लेर्न कर रहा होता है। लेकिन हमारे लिए प्रॉपर स्लिप और नेप्स लेना बहुत जरूरी है एक प्रोडक्टिव ब्रेन के लिए। इसलिए अपना ख्याल रखें और पर्याप्त नींद लें! यह आपके मस्तिष्क को बेहतर ढंग से कार्य करने में अवश्य लाभदायक होगी।

Brain Rules Hindi Book Summary

Rule 4: तनाव आपको दुर्बल बनाता है।

तनाव आपको दुर्बल करता है, इससे आपकी सोच एवं याददाश्त खराब होती है। इसलिए दोस्तों अपने जीवन में तनाव को कम से कम करने का प्रयास करें। आपने शायद “fight और flight” reaction (प्रतिक्रिया) के बारे में सुना होगा। किसी भी तनावपूर्ण स्थिति में हम इस reaction (प्रतिक्रिया) का अनुभव करते हैं। आम तौर पर यह reaction (प्रतिक्रिया) हमें खतरे से दूर रहने में मदद करती है।

दरअसल तनाव हमें अपनी रक्षा करने के लिए प्रेरित करता है; यह पुराने समय में हमारे जीवन को बचाने में काफी सहायक था। लेकिन अधिक तनाव (chronic stress) हानिकारक है। जब आप तनाव महसूस करने के आदी हो जाते हैं, तो आप अक्सर नियंत्रण की भावना खो देते हैं। और समस्याओं के सामने खुद को असहाय महसूस करने लगते हैं।

तनावपूर्ण व्यक्ति का दिमाग किसी भी तरह का कार्य करना बंद कर देता है। क्योंकि प्राचीन काल में हमारा मस्तिष्क ख़तरों का अनुभव करने के लिए तैयार रहता था, हम आज भी छोटे संकटों को कभी कभी बड़ा समझने लगते है। Science की भाषा मे इसे caveman syndrome कहते हैं। चूंकि हम प्राचीन हार्डवेयर (hardware) पर आधुनिक सॉफ़्टवेयर चलाने की कोशिश कर रहे हैं, इसलिए हमारा दिमाग लगातार छोटे खतरों को बड़ा कर देखता है। इसी डर से हम अक्सर अच्छे अवसर भी खो देते है।

Rule 5: सबके दिमाग के तार अलग तरह से जुड़े हैं।

हर एक इंसान का ब्रेन बिलकुल अलग होता है और ये हालात और समय के साथ बदलता रहता है। न्यूरोसाइंटिस्ट इसे “प्लास्टिसिटी” कहते हैं। क्योंकि हमारे हालात, पर्यावरण और हमारा समय कभी भी एक सम्मान नही होता इसी कारण हमारे मस्तिष्क की संरचना में भी परिवर्तन होता रहता है। मस्तिष्क में बदलाव की प्रक्रिया जीवन भर जारी रहती है।

इसलिए हर कोई व्यक्ति एक अनोखे मस्तिष्क के साथ पैदा होता है। ये अनोखे मस्तिष्क हर जानकारी को अनूठे तरीके से स्टोर करते है। आप जीवन में क्या करते और सीखते हैं वो शारीरिक रूप से मस्तिष्क को बदल देता है।

हर व्यक्ति का मस्तिष्क अपने अनूठे तरीके से विकसित होता है। इस बात में कोई संदेह नही की IQ tests आपकी इंटेलिजेंस को बताते हैं, परन्तु अब भी कुछ ऐसी intelligence है जिसे कोई IQ test परख नहीं सकता।

Rule 6: हमारा मस्तिष्क बोरिंग चीज़ो पर ध्यान नहीं देता।

हमारा दिमाग नई उत्तेजनाओं पर ध्यान देने के लिए तैयार रहता है। टीवी, फिल्में, वीडियो गेम और इंटरनेट जैसे माध्यमों को ही देख लें। ये लगातार बदल रहे हैं, हर नए सेकंड में ध्यान देने के लिए नई चीजें सामने आ जाती हैं। यही कारण है कि उन पर ध्यान देने से समय बर्बाद करना इतना आसान हो गया है।

दूसरी तरफ, क्या आपने कभी meditation करने की कोशिश की है, क्या आप बस यूँ ही कुछ मिनटों के लिए एक खाली कमरे में बैठते हैं? अगर आप ऐसा करें तो आपको महसूस होगा की ऐसा करने पर कुछ मिनटों (सेकंड्स) में, आप anxious हो जाते हैं और आपका दिमाग कुछ नया खोज़ना शुरू कर देता है।

यदि आपका काम लोगों की attention और समय बटोरने से चलता है तो ये समझ ले कि मानव मन को नवीनता की कितनी आवश्यकता है। इसलिए जब भी आप किसी से बात करें तो उनका ध्यान खींचने के लिए हर 10 मिनट या उससे कम समय में एक नया विचार पेश करें।

Rule 7: याद रखने के लिए दोहराए।

हम सब कुछ जान कर पैदा नहीं होते जिसके बारे में हमें जानना चाहिए। हम या तो अनुभव या शिक्षण के माध्यम से सीखते हैं। ये सब सीखने के लिए कोई record बटन नही है जिससे कभी भी दबाया जा सके। हां कुछ लोग बहुत असाधारण मस्तिष्क और memory के साथ पैदा होते हैं, पर जैसा हमने कहा कि सबके दिमाग के तार अलग तरीके से जुड़े हैं।

हर व्यक्ति चीज़ो को अच्छे से याद रख सकता है यदि वो उस बात के साथ जुड़े माहौल को याद रखे। कौन सी बात किस जगह सुनी थी, अगर ये याद रहे तो बात क्या थी ये भी आसानी से याद रहता है। हमारा दिमाग हमें केवल वास्तविकता का एक अनुमानित दृश्य देता है, क्योंकि वे नई यादों को अतीत की यादों के साथ मिला कर उन्हें एक साथ स्टोर करता है।

दीर्घकालिक स्मृति (long term memory) को अधिक विश्वसनीय (reliable) बनाने का एक तरीका ये है की नई जानकारी को धीरे-धीरे मस्तिष्क में शामिल करें।

Brain Rules Book in Hindi

Rule 8: एक साथ अधिक से अधिक इंद्रियों को सक्रिय करें।

हम अपनी Senses (इन्द्रियों) के माध्यम से एक घटना के बारे में जानकारी को इक्कठा करते हैं। यही Senses (इंद्रियां) फिर उस जानकारी को विद्युत संकेत (electrical signal) में बदल कर उन signal को brain के अलग-अलग हिस्सों में भेजती है।

हर व्यक्ति के मस्तिष्क में मौजूद इंद्रियां नई जानकारी को पुरानी यादों से जोड़कर देखती हैं, जिसके कारण हर व्यक्ति हर हालत में अलग तरीके से प्रतिक्रिया करता है।

हमारी हर इन्द्री एक साथ मिलकर कार्य करती है, जैसे देखना और सोचना, सूंघना और खाना आदि। इस बात का अर्थ ये है कि ज़्यादा इन्द्रियों का इस्तेमाल करने से हमारे मस्तिष्क का ज़्यादा बेहतर प्रयोग होता है। उदाहरण के लिए, जैसे आप कुछ पड़ कर याद करने का प्रयत्न करते हैं, तो कोशिश करें कि उसे न केवल देखें बल्कि पढ़ें, बोलें और सोचें भी।

Rule 9: दृष्टि अन्य सभी इंद्रियों से बेहतर है।

हमारी दृष्टि सबसे बेहतर इन्द्री है। जब भी हम अपने vision का प्रयोग करते हैं तो दिमाग का बहुत बड़ा हिस्सा activate होता है। visual analysis हम कई चरणों में करते है। रेटिना (Retina) photons को एकठा कर एक जानकारी से भरी फ़िल्म बनाता है। visual cortex में ये जानकारी गति अथवा रंग के अनुसार record होती है। अंत में, हम उस जानकारी को पुनः संयोजित करते है ताकि वो हमें दिखाई दे सके।

परन्तु ये भी सच है कि हम जो भी देखते है ज़रूरी नही वो सही हो। कभी कभी हमारा brain हमें कुछ सामने हो रही चीज़े नही दिखता और कभी कभी जो न हो रहा हो वो भी दिखता है। पर ऐसा बहुत असाधारण अवसरों पर ही होता है। ज़्यादातर जो चीज़ें हमें नज़र आती है वो हमें बहुत अच्छे से याद रहती हैं। इसीलिए अगर आप भी अपने मस्तिष्क की याद रखने की शक्ति बढ़ाने चाहते है तो चीज़ों को सिर्फ सुनना नही देखना भी शुरू करें।

Rule 10: अपनी Cognitive skills बढ़ाने के लिए अध्ययन करें और सुने।

औपचारिक संगीत (formal music) में प्रशिक्षण से कई cognitive domain के intellectual skills में सुधार होता है। संगीत प्रशिक्षण वाले लोग बातों में भावनात्मक जानकारी का बेहतर तरीके से पता लगाने में सक्षम होते हैं । संगीत सीखने वाले बच्चों और नौजवानों में अपने हम-उम्र लोगो से बेहतरीन social skills पाए जाते हैं।

केवल इतना ही नही, जो लोग संगीत सुनते या गाते हैं, उनका स्वभाव भी बहुत सहज होता है। संगीत से मन शांत रहता है। दुनिया मे अनेक प्रकार का संगीत है जो मस्तिष्क पर अलग तरह का असर करता है। कुछ sound waves focus करने में मदद करती है जिनसे concentration बढ़ती है।

Rule 11: पुरुष और महिला के मस्तिष्क में कुछ अंतर होते हैं।

जॉन मेडिना कहते हैं कि पुरुष और महिला के दिमाग में कुछ अंतर होते हैं, जिनकी जड़ गुणसूत्रों (chromosomes) में है। महिलाओं में दो X गुणसूत्र होते हैं, एक माँ से और एक पिता से। पुरुषों में एक X (माँ से) और एक Y (पिता से) होता है, और Y गुणसूत्र में बहुत कम जीन होते हैं। इसी वजह से कुछ बातों में औसतन अंतर दिखते हैं, जैसे तनाव में भावनाओं को याद रखने और बताने का तरीक़ा।

पर किताब इस बात पर भी ज़ोर देती है कि ये औसत अंतर हैं, हर इंसान पर लागू होने वाला नियम नहीं। किसी एक पुरुष या महिला की क्षमता उसके लिंग से तय नहीं होती, और दोनों के बीच की समानताएँ, अंतर से कहीं ज़्यादा हैं। इसलिए इस नियम को किसी को कम या ज़्यादा आँकने के लिए नहीं, बल्कि एक दूसरे को बेहतर समझने के लिए इस्तेमाल कीजिए।

Rule 12: हम बहुत शक्तिशाली हैं, और हम खोज करने के आदि हैं।

बच्चे इस बात का सबसे बेहतर उदाहरण हैं जो बताते हैं कि हमारा मस्तिष्क कैसे सीखता है। हम अपने पर्यावरण के सक्रिय परीक्षण के माध्यम से उसके अवलोकन, परिकल्पना, प्रयोग और निष्कर्ष के माध्यम से सीखते हैं।

हमें आदत है नई चीजें खोजने कि, उनके बारे में जानने की। जो हमारे दिमाग की समझ से बाहर होता है, वो उसे रास नही आता, इसीलिए वो निरंतर खोज करता रहता है। इसी खोज का फल है कि आज मानव जाति पृथ्वी पर सबसे शक्तिशाली है।

छात्रों के लिए Brain Rules: पढ़ाई के 7 तरीके

Brain rules in Hindi: माइंड मैप बनाकर पढ़ता छात्र, पास में पानी की बोतल और दौड़ने के जूते
चित्र, व्यायाम और दोहराव: दिमाग के नियमों से पढ़ाई (प्रतीकात्मक चित्र)
  1. पढ़ने से पहले 20 मिनट टहलिए या हल्का व्यायाम कीजिए (नियम 2)। दिमाग को ज़्यादा ख़ून और ऑक्सीजन मिलती है।
  2. रात को पूरी नींद लीजिए (नियम 3)। नींद में दिमाग दिन भर की पढ़ाई को पक्का करता है, इसलिए परीक्षा से पहले की रात जागना नुक़सान करता है।
  3. 10 मिनट का नियम (नियम 6): मेडिना के अनुसार किसी भी लेक्चर में लगभग 10 मिनट बाद ध्यान भटकने लगता है। हर 10 मिनट पर विषय में कोई नया उदाहरण, सवाल या छोटा ब्रेक डालिए।
  4. दोहराइए, अलग अलग दिनों में (नियम 7)। एक बार में घंटों पढ़ने से बेहतर है एक ही चीज़ को अलग अलग दिनों में थोड़ा थोड़ा दोहराना।
  5. चित्र बनाइए (नियम 9)। नोट्स में डायग्राम, चार्ट और रंग इस्तेमाल कीजिए, क्योंकि देखी हुई चीज़ सुनी हुई बात से कहीं ज़्यादा याद रहती है।
  6. एक से ज़्यादा इंद्रियाँ (नियम 8)। बोलकर पढ़िए, लिखिए, किसी को समझाइए।
  7. तनाव कम कीजिए (नियम 4)। लंबे तनाव में दिमाग अच्छी तरह नहीं सीखता, इसलिए पढ़ाई के बीच आराम और बातचीत भी ज़रूरी है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Brain Rules किताब किस बारे में है?

जॉन मेडिना की ये किताब दिमाग पर हुई रिसर्च को 12 आसान नियमों में बताती है, ताकि हम घर, स्कूल और दफ़्तर में दिमाग का बेहतर इस्तेमाल कर सकें।

Brain Rules के लेखक कौन हैं?

जॉन मेडिना (John Medina), जो अमेरिकी मॉलिक्यूलर बायोलॉजिस्ट हैं और दिमाग के विकास पर काम करते हैं।

दिमाग के 12 नियम कौन से हैं?

व्यायाम, विकास (survival), हर दिमाग की अलग वायरिंग, ध्यान, याददाश्त, नींद, तनाव, इंद्रियों का मेल, दृष्टि, संगीत, पुरुष और महिला के दिमाग का अंतर, और खोजी स्वभाव।

पढ़ाई के लिए Brain Rules से सबसे बड़ी सीख क्या है?

व्यायाम, पूरी नींद, और एक ही चीज़ को अलग अलग दिनों में दोहराना। साथ में चित्र और डायग्राम से पढ़ना, क्योंकि दिमाग देखी हुई चीज़ ज़्यादा याद रखता है।

10 मिनट का नियम क्या है?

मेडिना के अनुसार किसी लेक्चर या प्रेज़ेंटेशन में लगभग 10 मिनट बाद ध्यान भटकने लगता है, इसलिए हर 10 मिनट पर कुछ नया डालना चाहिए।

क्या नींद सच में याददाश्त पर असर डालती है?

हाँ। मेडिना बताते हैं कि नींद में दिमाग आराम नहीं करता, बल्कि दिन भर की जानकारी को व्यवस्थित करके पक्का करता है।

ये भी पढ़ें:

Closing Remarks

तो दोस्तों आज की इस आर्टिकल (12 Brain Rules Book Summary in Hindi by John Medina) में बस इतना ही , उम्मीद है आपको ये 12 Brain रूल्स पसन्द आए होंगे और आगे जाके ये आपके काम भी आएगे। कमेंट करके बताये की आपको इनमें से कौन कौन सा रूल्स पहले से मालूम था।

इस आर्टिकल के ऊपर आप वीडियो निचे दिए गए लिंक से देख सकते है अगर आपको वीडियो पसंद आती है तो हमारे लेटेस्ट वीडियो को देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूले।

यदि आपके पास हिंदी में कोई article, business idea, inspirational story या जानकारी है जो आप हमारे साथ साझा करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें। हमारी Id है: storyshala@gmail.com पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ पब्लिश करेंगे।

अपना बहुमूल्य समय देने के लिए आपका तहे दिल से शुक्रिया

Wish You All The Best

पूरी किताब पढ़िए

ब्रेन रूल्स

लेखक: जॉन मेडिना

यह सारांश किताब की मुख्य बातें बताता है। पूरी किताब में कहानियाँ, उदाहरण और अभ्यास कहीं ज़्यादा हैं।

ये Amazon के affiliate लिंक हैं: इनसे ख़रीदारी करने पर Storyshala को छोटा कमीशन मिलता है, आपके लिए क़ीमत नहीं बदलती।

यह लेख काम का लगा? अपनों को भेजें

यह भी पढ़ें

8 thoughts on “Brain Rules Book Summary in Hindi by John Medina: दिमाग के 12 नियम, पढ़ाई और काम के लिए”

  1. Really an amazing summary of the great book: BRAIN RULES. Functional aspects of human brain well EXPLAINED. Certainly brains of men and women are different as EXPLAINED in the book “Men are from Mars and Women from Venus”. Human brain is most developed amongst all the living creatures including Dolphins who are next intelligent species over the planet Earth. Regards: Darshan Singh Sidhu, Deputy Secretary, Technical & Higher Education DEPARTMENT Haryana, CHANDIGARH

    Reply

Leave a Comment